[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड की टीम ने किया नर्सरी निरीक्षण:ठीकरिया की छवि नर्सरी में उन्नत तकनीक और गुणवत्तापूर्ण पौधों की सराहना की


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड की टीम ने किया नर्सरी निरीक्षण:ठीकरिया की छवि नर्सरी में उन्नत तकनीक और गुणवत्तापूर्ण पौधों की सराहना की

राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड की टीम ने किया नर्सरी निरीक्षण:ठीकरिया की छवि नर्सरी में उन्नत तकनीक और गुणवत्तापूर्ण पौधों की सराहना की

रींगस : राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड (एनएचबी) की टीम ने रींगस के ठीकरिया स्थित छवि नर्सरी का दो दिवसीय निरीक्षण बुधवार को पूरा किया। टीम ने नर्सरी में उच्च गुणवत्ता वाले पौधों और उन्नत किस्म की पैदावार का जायजा लिया। निरीक्षण टीम में एनएचबी नई दिल्ली से डॉ. हरेंद्र राज गौतम, एनएचबी जयपुर के उप निदेशक प्रदीप कुमार जाटव, वरिष्ठ उद्यान अधिकारी मंजुनाथ शामिल थे। कृषि विज्ञान केंद्र फतेहपुर के प्रमुख डॉ. आर.के दूलड़, सीकर के उद्यान अधिकारी मुकेश चौधरी और नर्सरी प्रबंधक राजहंस गोविंदराम भी मौजूद रहे।

टीम ने नर्सरी में पौधों को रोगमुक्त रखने के वैज्ञानिक तरीकों का निरीक्षण किया। उन्नत सिंचाई व्यवस्था, स्वच्छता मानकों और पैकेजिंग गुणवत्ता की भी जांच की। डॉ. गौतम ने कहा कि छवि नर्सरी बागवानी क्षेत्र में एक मिसाल है। ये जिले की एनएचबी से संबद्ध एकमात्र नर्सरी है। पिछले 18 सालों से ये नर्सरी उच्च गुणवत्ता वाले पौधे तैयार कर रही है। प्रदेशभर में पौधे लगाकर बागवानी और पर्यावरण को बढ़ावा दे रही है। नर्सरी प्रमुख रघुनाथ चौधरी ने टीम का स्वागत किया। उन्होंने भविष्य में नई तकनीकों के साथ और सुधार का आश्वासन दिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77