[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भीड़ के बीच महिला के गले से मादलिया तोड़ा:बेहोश हुई महिला,मेले से बाइक भी चुरा ले गए बदमाश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

भीड़ के बीच महिला के गले से मादलिया तोड़ा:बेहोश हुई महिला,मेले से बाइक भी चुरा ले गए बदमाश

भीड़ के बीच महिला के गले से मादलिया तोड़ा:बेहोश हुई महिला,मेले से बाइक भी चुरा ले गए बदमाश

सीकर : सीकर के नेछवा थाना इलाके में चल रहे बाबा रूल्याणी मेले में महिला के गले से सोने का मादलिया तोड़ लिया। बदमाशों ने मेले से बाइक भी चोरी कर ली। अब पीड़ितों ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। इस संबंध में कणवाई निवासी रामस्वरूप जाट ने नेछवा पुलिस थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि उनकी मां शांति देवी रूल्याणी में चल रहे चुना बाबा के मेले में दर्शन करने के लिए आई थी। मंदिर में काफी भीड़ थी। इसी दौरान उनकी मां के गले से किसी ने सोने का मादलिया तोड़ लिया। शांति देवी जोर-जोर से चिल्लाने लगी और बेहोश हो गई। आसपास के लोगों ने उन्हें संभाला।

बाइक चोरी

वहीं रोडू निवासी गणेश कुमार ने नेछवा पुलिस थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि वह अपने दोस्त के साथ मेले में दर्शन करने के लिए आए थे। उन्होंने वहां घर के बाहर बाइक को खड़ा किया। ढाई घंटे बाद जब वापस आकर देखा तो बाइक वहां नहीं मिली। फिलहाल पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77