[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं-खेतड़ी : खेतड़ी में हिंदू नववर्ष पर निकाली बाइक रैली:शाहपुर से सिंघाना तक 15 किमी भगवा बाइक रैली का जगह-जगह हुआ स्वागत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं-खेतड़ी : खेतड़ी में हिंदू नववर्ष पर निकाली बाइक रैली:शाहपुर से सिंघाना तक 15 किमी भगवा बाइक रैली का जगह-जगह हुआ स्वागत

खेतड़ी में हिंदू नववर्ष पर निकाली बाइक रैली:शाहपुर से सिंघाना तक 15 किमी भगवा बाइक रैली का जगह-जगह हुआ स्वागत

झुंझुनूं-खेतड़ी : भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की ओर से बुधवार को हिंदू नववर्ष के मौके पर शाहपुर से सिंघाना तक भगवा बाइक रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान युवाओं ने हिंदू नववर्ष पर धर्म के प्रति आस्था रखने का आह्वान भी किया।

शाहपुर में भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष वर्षा सोमरा ने बाइक रैली को भगवा ध्वज लहरा कर रवाना किया। भगवा रैली के शुभारंभ होने से पहले शाहपुर के खेल मैदान में युवाओं की ओर से हिंदू नववर्ष पर आम सभा का आयोजन किया गया।

युवाओं को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष वर्षा सोमरा ने कहा कि हिंदू नववर्ष का हमारे जीवन में बहुत अधिक महत्व है। धर्म के प्रति जागरूक होकर नई पीढ़ी को धार्मिक विचारधाराओं में जोड़ने की महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए। हिंदू नववर्ष मनुष्य के जीवन में अनेक प्रकार की खुशियां और आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। प्रत्येक व्यक्ति को धर्म के प्रति सतर्क होकर धार्मिक संस्कारों की रक्षा करनी चाहिए। युवाओं की ओर से निकाली गई बाइक रैली शाहपुर से 15 किलोमीटर की दूरी पर सिंघाना पहुंची।

इस दौरान जगह-जगह भगवा बाइक रैली का ग्रामीणों की ओर से स्वागत किया गया। सिंघाना में मुख्य मार्गों से होते हुए कस्बे का भ्रमण किया गया। इसके अलावा सिंघाना के पत्थर मंडी मे सामाजिक संस्था लोकसेवा ज्ञान मंदिर की ओर से सड़क पर रंगोली सजाकर नववर्ष स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थानाधिकारी भजनाराम ने संबोधित करते हुए कहा कि संस्था द्वारा भारतीय संस्कृति का हिंदू नव वर्ष समारोह मनाने के लिए सराहनीय कार्य है। भारतीय संस्कृति पुरानी संस्कृति है, इसको बनाए रखना बहुत ही जरूरी है। इस प्रकार के धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन में प्रत्येक व्यक्ति को आगे आकर अपनी भागीदारी निभानी चाहिए।

इस मौके पर मोहनलाल गुप्ता, राजेश स्वामी, हेमंत, नरेश राजौरा, पृथ्वी सिंह, सुरेश गुप्ता, संतोष सैनी, पूर्व पंचायत समिति सदस्य विजेंद्र भास्कर, भूनेश सैनी, पंचायत समिति सदस्य सुखवीर मील, गौरव ओला, आशु स्वामी, कृष्ण सरपंच, प्रदीप मान सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Related Articles