[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के लिए झुंझुनूं से भेजी राहत-सामग्री:सामाजिक संस्थाओं ने मिलकर पहल की, कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर गाड़ियां रवाना की


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के लिए झुंझुनूं से भेजी राहत-सामग्री:सामाजिक संस्थाओं ने मिलकर पहल की, कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर गाड़ियां रवाना की

पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के लिए झुंझुनूं से भेजी राहत-सामग्री:सामाजिक संस्थाओं ने मिलकर पहल की, कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर गाड़ियां रवाना की

झुंझुनूं : पंजाब में आई विनाशकारी बाढ़ से बेघर और प्रभावित लोगों की मदद के लिए झुंझुनूं जिले से राहत सामग्री भेजी गई है। विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने भोजन, कपड़े, दवाइयां और तिरपाल जैसी जरूरी राहत सामग्री इकट्ठा की। इन सामग्री से भरी गाड़ियों को जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने हरी झंडी दिखाकर पंजाब के लिए रवाना किया। उन्होंने इसे मानवता और भाईचारे की बेहतरीन मिसाल बताया।

कलेक्टर ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें तो राहत कार्यों में पूरी तरह जुटी ही हैं, लेकिन सामाजिक संस्थाओं का सहयोग बेहद अमूल्य है। यह प्रयास न केवल प्रभावित लोगों तक शीघ्र मदद पहुंचाएगा, बल्कि पूरे देश को यह संदेश देगा कि मुश्किल समय में हमें मिलकर खड़ा होना चाहिए। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह केवल सामग्री नहीं, बल्कि झुंझुनूं के लोगों की संवेदना और अपनापन है।

गांव- गांव जाकर इकट्‌ठा की राहत सामग्री

सामाजिक संस्था इत्तेहादुल मुस्लिमीन और जमीयत उलेमा झुंझुनूं के आह्वान पर यह पहल की गई। राहत सामग्री को शहर के ईदगाह रोड स्थित कुरैशी गेस्ट हाउस में जमा किया गया था। राहत सामग्री में खाने-पीने की वस्तुएं, कपड़े, दवाइयां और तिरपाल जैसी ज़रूरी चीज़ें शामिल थीं, ताकि बाढ़ पीड़ितों को तुरंत राहत मिल सके।

इत्तेहादुल मुस्लिमीन के जिला अध्यक्ष जुबैर कुरैशी और जमीयत उलेमा झुंझुनूं की इसलाहे मुआशरा कमेटी के सदर मुफ्ती इमरान कासमी ने बताया कि यह मदद सीमित हो सकती है, लेकिन यह झुंझुनूं के लोगों की दुआ और संवेदना लेकर जाएगी। उन्होंने अपील की कि इंसानियत कहती है कि हम धर्म और जाति से ऊपर उठकर एक-दूसरे के काम आएं।

इस नेक काम में कई सामाजिक कार्यकर्ता स्थानीय लोग शामिल रहे, जिन्होंने गांव-गांव और मोहल्लों से मदद जुटाई। इस मौके पर नासिर छींपा, मुबारिक रंगरेज, जुबैर अली उर्फ जुबी, मेहमूद किलानिया, फयूम कुरैशी, शाहीन कुरैशी, इरशाद चेजारा, आसिफ आगवन, हाफिज मुमताज, हाफिज जक्की, हाफिज अफजल, मौलाना कलीमुद्दीन, मौलाना अब्दुल अजीज, हाजी अनवर लतीफ लुहार, हाजी मजीद दानका, अकरम चौबदार, शौकत चौबदार, आबिद कुरैशी और इरशाद चेजारा शामिल थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77