[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में फतेहपुर की नेहल प्रथम:अंडर-14 वर्ग में सभी छह राउंड जीते, स्कूल पहुंचने पर किया सम्मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़फतेहपुरराजस्थानराज्यसीकर

जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में फतेहपुर की नेहल प्रथम:अंडर-14 वर्ग में सभी छह राउंड जीते, स्कूल पहुंचने पर किया सम्मान

जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में फतेहपुर की नेहल प्रथम:अंडर-14 वर्ग में सभी छह राउंड जीते, स्कूल पहुंचने पर किया सम्मान

फतेहपुर : फतेहपुर की छात्रा ने जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया है। छात्रा नेहल ने अंडर-14 वर्ग में सभी 6 राउंड जीते। फाइनल राउंड में सीकर की छात्रा काव्य को मात दी। सीकर के मैट्रिक्स हाई स्कूल में 5 से 7 सितंबर तक 69वीं जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं हुई। जिसमें फतेहपुर के गांव ढांढण की राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल की छात्रा नेहल ने शतरंज प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया।

नेहल ने अंडर-14 छात्रा वर्ग में अपना दबदबा बनाया। नौवीं कक्षा की इस छात्रा ने प्रतियोगिता के सभी छह राउंड में जीत दर्ज की। फाइनल राउंड में नेहल का मुकाबला यूरो इंटरनेशनल स्कूल सीकर की छात्रा काव्य से हुआ। इस मुकाबले में भी नेहल ने जीत हासिल की। स्कूल की व्याख्याता संकुरण भारतीय ने बताया कि नेहल की ये उपलब्धि विशेष है। सोमवार को जब नेहल स्कूल पहुंची, तो स्कूल स्टाफ ने माल्यार्पण कर और मोमेंटो देकर उसका सम्मान किया। विजेता नेहल ने अपनी इस सफलता का श्रेय पूरे स्कूल परिवार को दिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77