[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चोरी करने के पहले मंदिर गए चोर:RTO रिकॉर्ड में जो गाड़ी स्क्रैप उससे चोरी करने आए, ज्वेलरी शॉप में चोरी के 2 आरोपी गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
अजीतगढ़टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

चोरी करने के पहले मंदिर गए चोर:RTO रिकॉर्ड में जो गाड़ी स्क्रैप उससे चोरी करने आए, ज्वेलरी शॉप में चोरी के 2 आरोपी गिरफ्तार

चोरी करने के पहले मंदिर गए चोर:RTO रिकॉर्ड में जो गाड़ी स्क्रैप उससे चोरी करने आए, ज्वेलरी शॉप में चोरी के 2 आरोपी गिरफ्तार

अजीतगढ़ : सीकर के अजीतगढ़ कस्बे में एक सितंबर की रात ज्वेलरी शॉप से लाखों रुपए के जेवरात चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने वारदात करने के पहले वीर हनुमान मंदिर में दर्शन किए। वारदात के दौरान जो गाड़ी काम में ली गई, वह आरटीओ रिकॉर्ड में स्क्रैप है। पुलिस ने करीब 350 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनसे अब पुलिस पूछताछ कर रही है।

अजीतगढ़ थाना SHO रिया चौधरी ने बताया कि मामले में 2 चोर सुरजीत (73) पुत्र अजमेर सिंह सांसी निवासी जिला धौलपुर और अखलेश (37) पुत्र गुलाबसिंह सांसी निवासी जिला भरतपुर हाल जिला द्वारका, दिल्ली को गिरफ्तार किया है। इनमें अखलेश पर पूर्व में 18, सुरजीत पर 5 मामले दर्ज हैं। वारदात के दौरान काम में ली गई गाड़ी और चोरी किए गए सामान के संबंध में आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। दरअसल 1 सितंबर को कान्हा सोनी निवासी मैन मार्केट अजीतगढ़ ने मुकदमा दर्ज करवाया कि उसकी कस्बे में ही ज्वैलरी शॉप है। जहां से रात के समय चोरों ने लाखों रुपए के जेवरात चोरी कर लिए। घटना सीसीटीवी कैमरे में भी रिकॉर्ड हुई।

चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई थी,चोरों ने ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई थी,चोरों ने ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस ने आरोपियों के आने-जाने का रूट आईडेंटिफाई किया गया। इस बीच पुलिस ने आरोपियों द्वारा वारदात के दौरान काम में ली गई गाड़ी को आईडेंटिफाई किया। जब उस गाड़ी का आरटीओ रिकॉर्ड चेक किया गया तो वह रिकॉर्ड में स्क्रैप थी। इसके मालिक का भी कोई अता-पता नहीं था।

आरोपियों की तलाश में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दिल्ली के आसपास के करीब 15-20 से ज्यादा टोल नाकों के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए। इसके बाद पुलिस ने मामले में सबसे पहले आरोपी दिल्ली निवासी अखलेश को गिरफ्तार किया। इसकी निशानदेही पर दूसरे आरोपी सुरजीत को धौलपुर से गिरफ्तार किया।

SHO रिया चौधरी ने बताया कि, “आरोपी आने-जाने के दौरान जिस टोल नाके से गुजरे वहां इन्होंने कैश पेमेंट ही किया। ऐसे में वहां उनकी गाड़ी का रिकॉर्ड भी नहीं था। करीब 5 दिन तक दिल्ली में कैंप करके सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहले आरोपी अखलेश और फिर सुरजीत को गिरफ्तार किया।”

सुरजीत का आरोपी दिल्ली निवासी अखलेश के यहां पर आना-जाना रहता है। दोनों ने प्लान किया कि राजस्थान में आकर चोरी करनी है। दोनों गाड़ी लेकर रवाना हुए। इसके बाद वह दोपहर के समय आए और एरिया की रैकी की। रैकी करने के बाद दोनों आरोपी सामोद में स्थित वीर हनुमान मंदिर में चले गए।

यहां पर रात होने का इंतजार किया। जैसे ही अंधेरा हुआ तो अजीतगढ़ की तरफ आए इसके बाद मार्केट सुनसान होने का वेट किया और फिर रात के समय चोरी करके यहां से चले गए। पुलिस के मुताबिक आरोपी दिल्ली में अवैध शराब बेचने जैसे काम भी करते हैं। इस पूरे मामले के खुलासे में कॉन्स्टेबल दीपक और कॉन्स्टेबल सुरेश कुमार की अहम भूमिका रही।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77