चंचल नाथ टिले पर 26 वी दुर्गा पूजा महोत्सव का किया भूमि पूजन
चंचल नाथ टिले पर 26 वी दुर्गा पूजा महोत्सव का किया भूमि पूजन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : चंचल नाथ टिले पर हर वर्ष की भांति 22 सितंबर से 26 वी दुर्गा पूजा महोत्सव का भूमि पूजन टिले के पीठाधीश्वर ओमनाथ महाराज एवं निरंजन नाथ महाराज बुटीया धाम के सानिध्य में व पंडित मुकेश महमिया के आचार्यत्व में शुभ मुहूर्त में पूजा पाठ के साथ भूमि पूजन किया गया। टीले के संत विचारनाथ महाराज ने बताया मां दुर्गा, देवी लक्ष्मी, मां सरस्वती, भगवान शंकर, गणेश, भैरव, की मूर्तियों स्थापना के लिए मूर्त रूप दिया जा रहा है तथा चूरू के विद्वान पंडितो द्वारा सतचण्डीं महायज्ञ 22 सितंबर एवं 1 अक्टूबर नवमी को 1008 शिवनाथ महाराज की 73 वी पुण्यतिथि पर विशाल भंडारे का आयोजन मुख्य यजमान अमरनाथ जांगिड़ व उनके परिवार द्वारा किया जाएगा। इस अवसर टिले के आयोजन समिति के उमाशंकर महमिया, दीपक मोदी, सुशील बाक्याण, विनोद पुरोहित, राजकुमार बेरवाल, नारायण किरोड़ीवाल चूरू, भानी गौड़, विमल सैनी, प्रेम सैनी, गणेश सैनी आदि लोगों ने पूजा में भाग लिया