[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

किसान के खेत में 11 केवी लाइन का तार टूटा, करंट लगने से गाय की मौत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

किसान के खेत में 11 केवी लाइन का तार टूटा, करंट लगने से गाय की मौत

किसान के खेत में 11 केवी लाइन का तार टूटा, करंट लगने से गाय की मौत

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : निरंजन सैन

पिलानी : पिलानी के बनगोठड़ी खुर्द गांव में मंगलवार सुबह एक हादसा हो गया। हादसे में किसान की एक गाय करंट की चपेट में आकर मौके पर ही मौत के घाट उतर गई।मिली जानकारी के अनुसार, गांव निवासी रमेश धनखड़ पुत्र सुभाष धनखड़ के खेत से होकर 11 केवी की लाइन गुजर रही है। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे अचानक यह लाइन टूटकर खेत में गिर गई। उसी दौरान खेत में मौजूद रमेश धनखड़ की गाय करंट की चपेट में आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। वहीं किसान ने तुरंत बिजली विभाग को सूचित कर लाइन बंद करवाई, ताकि बड़ा हादसा टल सके। ग्रामीणों का कहना है कि आए दिन इस प्रकार की घटनाएं घटित हो रही हैं। उन्होंने विभाग से अपील की है कि वह खेतों के ऊपर से गुजर रही जर्जर बिजली लाइनों को दुरुस्त करे ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके। पीड़ित किसान ने प्रशासन से पशु की मौत का मुआवजा दिलवाने की मांग की है। ग्रामीणों ने भी एक सुर में कहा कि इस हादसे की पूरी जिम्मेदारी बिजली विभाग की है और प्रभावित परिवार को तुरंत राहत दी जानी चाहिए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22