[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा डीएसपी से मिले पिलानी के दवा व्यवसाई, व्यापारी को झूठे मामले में प्रताड़ित करने का आरोप, निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

चिड़ावा डीएसपी से मिले पिलानी के दवा व्यवसाई, व्यापारी को झूठे मामले में प्रताड़ित करने का आरोप, निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की

चिड़ावा डीएसपी से मिले पिलानी के दवा व्यवसाई, व्यापारी को झूठे मामले में प्रताड़ित करने का आरोप, निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : निरंजन सैन

पिलानी : पिलानी केमिस्ट एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल आज चिड़ावा डीएसपी विकास धींधवाल से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने एक दवा व्यवसाई के खिलाफ झूठी पुलिस रिपोर्ट दर्ज करवाने और प्रताड़ित किए जाने को लेकर अपना विरोध दर्ज करवाया और मामले में निष्पक्ष कार्रवाई करने की मांग की।

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे पार्षद अनिल शर्मा ने बताया कि केमिस्ट समुंद्र सिंह शेखावत के विरुद्ध 28 अगस्त को झुंझुनू एसपी के माध्यम से पिलानी थाने में एक होटल संचालक ने रिपोर्ट दी है, जिसमें हफ्ता वसूली के लिए धमकाने सहित अन्य आरोप लगाए गए हैं। पार्षद अनिल शर्मा ने बताया कि होटल संचालक द्वारा दी गई शिकायत पूरी तरह निराधार और झूठी है।

केमिस्ट समुंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि पिलानी शहर के कैफे और होटलों में चल रही अनैतिक गतिविधियों व नाबालिगों को बिना आईडी के रूम उपलब्ध करवाने के खिलाफ वे लम्बे समय से संघर्ष कर रहे हैं। पहले भी पिलानी पुलिस और एसपी ऑफिस को उन्होंने इन गतिविधियों के बारे में सूचना दी है। यही वजह है कि होटल संचालक प्रताड़ित करने के लिए उन्हें निशाना बना रहे हैं। शेखावत ने बताया कि उनके खिलाफ भगत सिंह सर्किल पर संचालित एक होटल संचालक ने रंजिशवश पुलिस को शिकायत दी है। समुंद्र सिंह ने बताया कि भगत सिंह सर्किल पर स्थित होटल से झुंझुनूं एसपी को शिकायत कर एक नाबालिग लड़की को बरामद करवाया गया था इसी रंजिश के चलते होटल संचालक ने रामावतार सैनी पर भी होटल से चोरी करने का झूठा इल्जाम लगाया था इसके बाद रामावतार सैनी को पिलानी थाने ले जाया गया इसके बाद पुलिस ने होटल के सीसीटीवी कैमरे चैक करवाए गए जिसमें लगाए गए आरोप झूठ साबित हुए जिसकी जांच चिड़ावा डीवाईएसपी विकास धीधवाल के पास है।

प्रतिनिधिमंडल में ये रहे शामिल

चिड़ावा डीएसपी से केमिस्ट एसोसिएशन के सदस्यों ने मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है। प्रतिनिधिमंडल में पार्षद अनिल शर्मा, समुंद्र सिंह शेखावत, रामवतार सैनी, शिव कुमार तानान, विजय रावत, डॉ. अशोक कुमार वर्मा, रमेश सिंह, धर्मपाल सैनी, पंचायत समिति सदस्य सुरेंद्र कुमार, राजेश कुमार नायक, बुद्धराम, नितिन अग्रवाल, विष्णु सैनी, मदन कुमावत, शौकीन भाट्ठी, डॉ. विजय कुमार सहित केमिस्ट एसोसिएशन के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77