[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में तीसरे दिन भी जोरदार बारिश, हालात बने बेहाल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में तीसरे दिन भी जोरदार बारिश, हालात बने बेहाल

सीकर में तीसरे दिन भी जोरदार बारिश, हालात बने बेहाल

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नैना शेखावत

सीकर : प्रदेश में जारी मौसम विभाग के अलर्ट के बीच सीकर में मंगलवार को तीसरे दिन भी सुबह से जोरदार बारिश हुई। करीब एक घंटे की तेज बरसात और उसके बाद रुक-रुक कर हो रही बारिश से शहर के हालात बिगड़ गए हैं। नवलगढ़ रोड, बजाज रोड, सब्जी मंडी, अजमेर स्टैंड, शिव कॉलोनी, राधाकिशनपुरा अंडरपास सहित दर्जनभर इलाकों में 3 से 4 फीट तक पानी भर गया। सड़के दरिया बन गईं और वाहन चालकों व राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्कूल-कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्राओं को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ा। जलभराव से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं हादसों का अंदेशा और प्रशासन के प्रति आक्रोश भी बढ़ गया है। स्थानीय लोग मानते हैं कि हर साल बारिश से पहले निकासी के दावे किए जाते हैं, लेकिन बारिश आते ही हालात बिगड़ जाते हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77