[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरला पाठशाला, चिड़ावा को मिला राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सरला पाठशाला, चिड़ावा को मिला राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान

झुग्गी-झोपड़ी व बेसहारा बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के प्रयास को सराहा गया

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : निरंजन सैन

चिड़ावा : शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में सराहनीय योगदान देने वाली सरला पाठशाला, चिड़ावा को प्रतिष्ठित डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार भिवानी में आयोजित एक भव्य समारोह के दौरान प्रदान किया गया।

समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भिवानी-महेंद्रगढ़ सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह तथा हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. पवन शर्मा उपस्थित रहे। दोनों गणमान्य व्यक्तियों ने संयुक्त रूप से सरला पाठशाला का सम्मान करते हुए संस्था के प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। गौरतलब है कि सरला पाठशाला पिछले 6 वर्षों से झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले भिक्षावृत्ति में लिप्त, बेसहारा और जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध करवा रही है। संस्था न केवल इन बच्चों को साक्षर बना रही है, बल्कि उन्हें समाज की मुख्यधारा में जोड़कर आत्मनिर्भर जागरूक और सम्मानपूर्ण जीवन जीने योग्य बनाने की दिशा में भी कार्यरत है।

समारोह में वक्ताओं ने कहा कि आज जब समाज में शिक्षा के अभाव में गरीब और वंचित वर्ग पीछे छूट रहा है, ऐसे में सरला पाठशाला जैसी संस्थाएं सच्चे अर्थों में राष्ट्र निर्माण की धुरी हैं। संस्था के कार्यों से प्रेरणा लेकर अन्य संगठनों को भी समाज सेवा और शिक्षा प्रसार में आगे आना चाहिए। पुरस्कार मिलने पर सरला पाठशाला के प्रतिनिधियों ने इसे बच्चों और समाज को समर्पित करते हुए कहा कि यह सम्मान हमारे संकल्प को और अधिक मजबूत करेगा और हम और भी अधिक जरूरतमंद बच्चों तक शिक्षा की रोशनी पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77