[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं पुलिस ने नाकाबंदी में पकड़ी अवैध पिस्तौल:बदमाशों ने पुलिस को चकमा देकर फेंका बैग, फॉर्च्यूनर कार में हुए फरार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बगड़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं पुलिस ने नाकाबंदी में पकड़ी अवैध पिस्तौल:बदमाशों ने पुलिस को चकमा देकर फेंका बैग, फॉर्च्यूनर कार में हुए फरार

झुंझुनूं पुलिस ने नाकाबंदी में पकड़ी अवैध पिस्तौल:बदमाशों ने पुलिस को चकमा देकर फेंका बैग, फॉर्च्यूनर कार में हुए फरार

बगड़ : झुंझुनूं जिले के बगड़ थाना पुलिस ने खुडाना बाईपास पर नाकाबंदी के दौरान एक काली फॉर्च्यूनर कार (नंबर HR-24-AF-0006) से अवैध हथियार और नकदी बरामद की है।

हालांकि कार में सवार तीन आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। पुलिस ने उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का मानना है कि आरोपी किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।

ऐसे हुई पूरी घटना

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा है। शुक्रवार, 29 अगस्त 2025 की सुबह बगड़ थाना पुलिस खुडाना बाईपास पर नियमित नाकाबंदी कर रही थी। इसी दौरान झुंझुनूं की तरफ से आ रही फॉर्च्यूनर कार को रोकने का इशारा किया गया। कार में तीन लोग सवार थे।

पुलिस को देख फेंका बैग और भाग निकले आरोपी

जैसे ही पुलिसकर्मियों ने कार को रोका और पूछताछ शुरू की, चालक सीट पर बैठे व्यक्ति ने अचानक एक छोटा हैंड बैग नीचे फेंक दिया। इसके बाद तीनों आरोपी गाड़ी को तेज गति से चिड़ावा की तरफ भगा ले गए। पुलिस ने वायरलेस पर सूचना प्रसारित कर पूरे इलाके में तलाश शुरू की, लेकिन आरोपी गाड़ी समेत फरार होने में सफल रहे।

बैग से मिला पिस्टल, कारतूस और नकदी

पुलिस ने घटनास्थल पर गिरे बैग की तलाशी ली। बैग से एक अवैध पिस्टल, एक मैगजीन, 12 जिंदा कारतूस, 29,560 रुपए नकद, एक एटीएम कार्ड और छह चाबियां बरामद हुईं। पुलिस ने सभी वस्तुओं को जब्त कर लिया है और तीनों अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मामला दर्ज किया है।

आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस का कहना है कि आरोपियों का हथियारों के साथ भागना साफ संकेत देता है कि वे किसी गंभीर अपराध की योजना बना रहे थे। फिलहाल पुलिस ने फॉर्च्यूनर के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर मालिक का पता लगाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं और मुखबिरों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।

एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय ने जनता से अपील की है कि संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें। उन्होंने कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपराधियों और अवैध हथियारों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77