[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

महिला कॉलेज में मनाया खेल दिवस:योग-प्राणायाम का अभ्यास कराया, निबंध प्रतियोगिता का आयोजन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

महिला कॉलेज में मनाया खेल दिवस:योग-प्राणायाम का अभ्यास कराया, निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

महिला कॉलेज में मनाया खेल दिवस:योग-प्राणायाम का अभ्यास कराया, निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

नीमकाथाना : नीमकाथाना के राजकीय कमला मोदी महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का आरंभ प्राचार्य प्रो. मंजू वर्मा ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से किया। प्राचार्य ने बताया कि राष्ट्रीय खेल दिवस महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यान चंद की जयंती पर मनाया जाता है। इसका उद्देश्य उन्हें श्रद्धांजलि देना और भारत की खेल परंपराओं को सम्मान देना है।

कार्यक्रम के दूसरे सत्र में प्रो. अजीत ने पतंजलि के अष्टांग योग पर व्याख्यान दिया। उन्होंने मेजर ध्यान चंद के जीवन और योगदान पर भी प्रकाश डाला। तीसरे सत्र में डॉ. संजय कुमार ने खेल और स्वास्थ्य के महत्व को समझाया। उन्होंने बताया कि खेलों से शारीरिक और मानसिक विकास होता है। साथ ही टीम वर्क और समायोजन की कला विकसित होती है।

इसके बाद छात्राओं को विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया गया। कार्यक्रम के अंत में डॉ. दुर्गेश पारीक, डॉ. संदेश गौतम और सुश्री सुनिता ने ‘खेलों का हमारे जीवन में महत्व’ विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया। कार्यक्रम में समस्त स्टाफ और छात्राएं मौजूद रहीं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77