[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ड्यूटी के दौरान आईटीबीपी हवलदार रामसिंह का निधन, बुहाना में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

ड्यूटी के दौरान आईटीबीपी हवलदार रामसिंह का निधन, बुहाना में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

ड्यूटी के दौरान आईटीबीपी हवलदार रामसिंह का निधन, बुहाना में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अशोक राइका 

बुहाना : कस्बे के आईटीबीपी हवलदार रामसिंह रांगेय का ड्यूटी के दौरान निधन हो गया। बुधवार को उनकी पार्थिव देह तिरंगे में लिपटी हुई जब पैतृक आवास बुहाना पहुंची तो पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया। परिजनों और ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं। पार्थिव देह के गांव पहुंचने से पहले युवाओं ने तिरंगा रैली निकाली। रैली कस्बे के मुख्य मार्गों से होती हुई रामसिंह के घर पहुंची तो ‘भारत माता की जय’ और ‘रामसिंह अमर रहें’ के नारों से पूरा कस्बा गूंज उठा। घर पहुंचने पर पत्नी सुशीला और बेटी दीपिका बेसुध हो गईं।

अलवर से आई आईटीबीपी की टुकड़ी ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर हवलदार रामसिंह को अंतिम सलामी दी। इस दौरान अधिकारियों ने उनके पिता ईश्वर सिंह को तिरंगा सौंपा। ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने पुष्पचक्र अर्पित कर शहीद को नमन किया। आईटीबीपी के सब इंस्पेक्टर अमरचंद के अनुसार, हवलदार रामसिंह ड्यूटी के लिए ट्रेन से आंध्र प्रदेश जा रहे थे। इसी दौरान तिरुपति के पास रेलवे ट्रैक पर उनका शव मिला। रेलवे कर्मियों ने इसकी सूचना यूनिट को दी। इसके बाद पार्थिव देह को बुहाना लाया गया। गांव के श्मशान घाट पर पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनके छोटे भाई दीपक ने मुखाग्नि दी।

अंतिम यात्रा में बुहाना नगर पालिका अध्यक्ष दशरथ सिंह तंवर, भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष रतन सिंह तंवर, पूर्व उप प्रधान राजपाल सिंह तंवर, रोहतास सिंह तंवर, सीबीईओ वेदप्रकाश रांगेय, रामावतार जांगिड़, राजेश रांगेय समेत उमड़े जनसैलाब ने नम आंखों से अपने वीर सपूत को विदाई दी।

Related Articles