[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राष्ट्र सेविका समिति की रानी लक्ष्मीबाई शाखा में गुरु पूजन:भगवा ध्वज की वंदना की, कहा-ये सदियों से वीरता और पराक्रम का प्रतीक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

राष्ट्र सेविका समिति की रानी लक्ष्मीबाई शाखा में गुरु पूजन:भगवा ध्वज की वंदना की, कहा-ये सदियों से वीरता और पराक्रम का प्रतीक

राष्ट्र सेविका समिति की रानी लक्ष्मीबाई शाखा में गुरु पूजन:भगवा ध्वज की वंदना की, कहा-ये सदियों से वीरता और पराक्रम का प्रतीक

सादुलपुर : सादुलपुर में राष्ट्र सेविका समिति की रानी लक्ष्मीबाई शाखा में मंगलवार को गुरु पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 200 महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत में ध्वज को फूलों से सजाया गया। प्रबोध वर्ग शिक्षिका एडवोकेट गायत्री पुनिया ने ध्वज लगाते हुए बताया कि उगते सूर्य का रंग ज्ञान और वीरता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र सेविका समिति ने भगवा ध्वज को अपना गुरु स्वीकार किया है।

किरड़ा भारती के जिला प्रमुख जुगल किशोर पुनिया ने गुरु पूर्णिमा के महत्व को समझाया। उन्होंने कहा कि भारतभूमि के कण-कण में चैतन्य स्पंदन है। कार्यक्रम की मुख्य शिक्षिका चेतना शर्मा थीं। मुख्य वक्ता दिव्यांग कार्मिक संघ के प्रदेश अध्यक्ष मनोज पुनिया ने बताया कि भगवा ध्वज सदियों से वीरता और पराक्रम का प्रतीक रहा है। प्राचीन काल में सैनिक युद्ध में भगवा ध्वज लेकर आगे बढ़ते थे।

कार्यक्रम में डॉ. राजकुमार फगेड़िया, पंकज श्योराण, एडवोकेट अमित फगेड़िया, एडवोकेट मुकेश आर्य, सरोज धकरवाल, निर्मला धकरवाल, विद्या ढकरवाल, संजय सैनी, बाबूलाल पुजारी, एडवोकेट बौधिक, होशियार सिंह और मेवसिंग पुनिया सहित रानी लक्ष्मीबाई शाखा के सभी सदस्यों ने भगवा ध्वज को प्रणाम कर गुरु दक्षिणा अर्पित की।

Related Articles