किसान नेता कर्नल सोनाराम कोदी श्रद्धांजलि:झुंझुनूं रोड पर किसान संगठनों ने रखा मौन, जीवन को किया याद
किसान नेता कर्नल सोनाराम कोदी श्रद्धांजलि:झुंझुनूं रोड पर किसान संगठनों ने रखा मौन, जीवन को किया याद
चिड़ावा : पूर्व सांसद और किसान नेता कर्नल सोनाराम चौधरी के लिए झुंझुनूं रोड पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। अखिल भारतीय प्रगतिशील किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी रंगलाल सिंह लामोरिया और किसान नेता बालकिशन कटेवा ने कार्यक्रम का नेतृत्व किया।
सभी उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कर्नल सोनाराम के योगदान को याद किया। उन्होंने बताया कि कर्नल सोनाराम ने किसानों और गरीब जनता के लिए अपना जीवन समर्पित किया। संसद और विधानसभा में उन्होंने जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाया।
श्रद्धांजलि सभा में लोयल सरपंच महेन्द्र काजला, विजेन्द्र नूनिया, मनीराम महला और मनोज नेहरा सहित अन्य लोगों ने भी भाग लिया। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2045210


