[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं में चाकू-सरियों से हमले का आरोपी पकड़ा:40 हजार रुपए लूट का भी आरोप; गुढ़ागौड़जी पुलिस की कार्रवाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं में चाकू-सरियों से हमले का आरोपी पकड़ा:40 हजार रुपए लूट का भी आरोप; गुढ़ागौड़जी पुलिस की कार्रवाई

झुंझुनूं में चाकू-सरियों से हमले का आरोपी पकड़ा:40 हजार रुपए लूट का भी आरोप; गुढ़ागौड़जी पुलिस की कार्रवाई

गुढ़ागौड़जी : झुंझुनूं जिले के गुढ़ागौड़जी थाना क्षेत्र में हुई गंभीर मारपीट और लूट की वारदात का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी अंकित कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना के दौरान घायल हुए युवक का जयपुर के एसएमएस अस्पताल में इलाज चला और अब हालत में सुधार होने के बाद उसे छुट्टी दे दी गई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए गुढ़ागौड़जी थाना पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय पुलिस टीम बनाई। गठित टीम ने भौड़की क्षेत्र में सघन तलाश की।

डिटेन किया, पूछताछ के बाद अरेस्ट

इस दौरान आरोपी अंकित कुमार (19) पुत्र शीशराम निवासी नीतड़ों की ढाणी, भौड़की को दस्तयाब कर लिया गया। पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पुलिस अब अन्य फरार आरोपियों की तलाश कर रही है और उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

8-10 लोगों ने किया था हमला

पीड़िता कांता देवी पत्नी रोहिताश निवासी नीतड़ों की ढाणी, भौड़की ने 31 जुलाई को रिपोर्ट दी। रिपोर्ट में उसने बताया- मेरे पति रोहिताश 28 जुलाई की शाम करीब साढ़े पांच बजे पैदल घर लौट रहे थे। रास्ते में पहले से एक राय कर बैठे दलीप गढ़वाल, सुनील नीतड़ पुत्र मेधाराम, अंकित पुत्र शीशराम नीतड और 8-10 अन्य लोगों ने मिलकर उन पर हमला बोल दिया। आरोपियों ने चाकू और सरियों से वार कर रोहिताश को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

हमले में उनके दोनों जबड़े और दाहिना पैर तोड़ दिया गया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने उसकी जेब से एटीएम कार्ड और 40 हजार रुपए भी निकाल लिए। घायल रोहिताश ने बार-बार छोड़ने की गुहार लगाई। मारपीट कर आरोपी मौके से फरार हो गए।

पति को हॉस्पिटल लेकर गई पत्नी

हमले की सूचना मिलने पर कांता देवी मौके पर पहुंची और पति को गुढ़ा अस्पताल लेकर गईं। वहां से डॉक्टरों ने पहले झुंझुनूं और फिर गंभीर हालत के चलते जयपुर के एसएमएस अस्पताल रेफर कर दिया। वहां कई दिनों तक इलाज चला और अब हालत सुधरने पर डॉक्टरों ने उसे छुट्टी दे दी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77