[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ऐतिहासिक अमर हॉल के खाले गए ताले:राज्य सरकार और ट्रस्ट के बीच संपत्ति का विवाद; कलेक्टर को सौंपी जाएगी सामान की रिपोर्ट


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंराजस्थानराज्य

ऐतिहासिक अमर हॉल के खाले गए ताले:राज्य सरकार और ट्रस्ट के बीच संपत्ति का विवाद; कलेक्टर को सौंपी जाएगी सामान की रिपोर्ट

ऐतिहासिक अमर हॉल के खाले गए ताले:राज्य सरकार और ट्रस्ट के बीच संपत्ति का विवाद; कलेक्टर को सौंपी जाएगी सामान की रिपोर्ट

झुंझुनूं-खेतड़ी : खेतड़ी के ऐतिहासिक अमर हॉल के शनिवार को प्रशासन की मौजूदगी में ताले खोले गए। अमर हॉल में मिलने वाले सामान की रिपोर्ट बनाकर कलेक्टर को भेजी जाएगी। तहसीलदार विवेक कटारिया ने बताया कि खेतड़ी ठिकाने की संपत्ति को लेकर सरकार व ट्रस्ट के बीच कोर्ट में केस चल रहा है।

जिला कलेक्टर के निर्देश पर खेतड़ी के ऐतिहासिक अमर हॉल, सुख महल, फतेह विलास आदि के ताले खोले गए हैं, जिनकी साफ-सफाई कर उनमें पूर्व के समय में रखे हुए सामान का विशेष रखरखाव किया जा रहा है एवं भवनों के अंदर मिलने वाले सामान की पूरी लिस्ट तैयार की जा रही है।

ठिकाने के समय में इन ऐतिहासिक भवनों में मिलने वाले सामान की लिस्ट तैयार कर सोमवार तक कलेक्टर को सौंपी जाएगी। उन्होंने बताया कि भवनों के रखरखाव व विरासत के संरक्षण को लेकर नगर पालिका के कर्मचारियों से इनकी साफ-सफाई करवाई जा रही है।

जानकारी के अनुसार पिछले काफी समय से खेतड़ी ठिकाने की संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। राज्य सरकार व ट्रस्ट के बीच विवाद होने के कारण खेतड़ी की हजारों करोड़ की प्रॉपर्टी धीरे-धीरे अपना अस्तित्व खो रही है। संपत्ति का विवाद कोर्ट में होने के कारण पिछले काफी समय से ऐतिहासिक महल में अन्य दार्शनिक स्थल ताले में जकड़े हुए हैं।

मुख्य बस स्टैंड स्थित बने अमर हॉल का निर्माण के खेतड़ी के राजा ने करवाया था। खेतड़ी विरासत के अंतिम राजा सरदार सिंह की 1987 मे मृत्यु होने के बाद संपत्ति को लेकर राज्य सरकार व ट्रस्ट के बीच संपत्ति के अधिकार को लेकर विवाद चल रहा है। खेतड़ी विरासत की संपत्ति को लेकर विवाद होने के कारण ऐतिहासिक भोपालगढ़ किला, सुख महल, फतेह विलास, अमर हॉल सहित अनेक ऐसी इमारतें हैं जो देखरेख के अभाव में क्षतिग्रस्त हो रही है।

प्रशासन की मौजूदगी में नगर पालिका के कर्मचारियों ने पूरे भवन की साफ-सफाई की तथा आस पास उगी झाड़ियों को हटाया गया। इस मौके पर तहसीलदार विवेक कटारिया, पालिका ईओ सुरेश वर्मा, राजेंद्र गुर्जर, बीडीओ शिशपाल सिंह, पटवारी सुमेर सिंह, गिरदावर राकेश कुमार, एसआई सुनील सैनी सहित अनेक कर्मचारी मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker