[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजस्थान शिक्षा सेवा प्राध्यापक संघ ने ज्ञापन सौंपा:वरिष्ठ व्याख्याता पद को डाईंग कैडर बनाने समेत अन्य मांगे रखी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

राजस्थान शिक्षा सेवा प्राध्यापक संघ ने ज्ञापन सौंपा:वरिष्ठ व्याख्याता पद को डाईंग कैडर बनाने समेत अन्य मांगे रखी

राजस्थान शिक्षा सेवा प्राध्यापक संघ ने ज्ञापन सौंपा:वरिष्ठ व्याख्याता पद को डाईंग कैडर बनाने समेत अन्य मांगे रखी

सरदारशहर : राजस्थान शिक्षा सेवा प्राध्यापक संघ (रेसला) ने सरदारशहर में उपखंड अधिकारी डॉ. दिव्या चौधरी को मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ब्लॉक अध्यक्ष पवन कुमार शर्मा के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में कई मांगें रखी गईं।

जिला मंत्री राकेश किलानीया ने कहा कि वरिष्ठ व्याख्याता पद को डाईंग कैडर में शामिल किया जाए। नए क्रमोन्नत विद्यालयों में व्याख्याता के पद सृजित किए जाएं। उपप्राचार्य डीपीसी 2023-24 और 2024-25 को जल्द पूरा किया जाए। प्राचार्य डीपीसी 2023-24 और 2024-25 की काउंसलिंग शुरू की जाए।

ब्लॉक मंत्री डॉ. भानीराम बरोड़ ने बताया कि व्याख्याता की डीपीसी 2023-24 से 2025-26 तक शीघ्र संपन्न की जाए। एसबीसी शून्य मेरिट व्याख्याता का स्थाईकरण भी जल्द किया जाए।

संघ ने चेतावनी दी है कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो 21 अगस्त 2025 से बीकानेर निदेशालय का घेराव किया जाएगा। विधानसभा सत्र के दौरान रैली निकालकर धरना भी दिया जाएगा। कार्यक्रम में गोपीचंद पांडर, श्रवण दैया, बाल मुकुंद और मुकेश कुमार सहित अन्य व्याख्याता मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77