[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खाटूश्यामजी में इतिहास रचेगा 1.5 किलोमीटर लंबा निशान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खाटूश्यामजीटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

खाटूश्यामजी में इतिहास रचेगा 1.5 किलोमीटर लंबा निशान

भिवाड़ी से 1100 श्याम भक्त पदयात्रा कर पहुंचे दरबार

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

खाटूश्यामजी : बाबा श्याम की भक्ति में डूबे श्रद्धालुओं ने रविवार को आस्था का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया। भिवाड़ी से 1100 श्याम भक्त पदयात्रा करते हुए खाटूधाम पहुंचे। यात्रा की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि भक्तजन बाबा श्याम को अर्पित करने के लिए 2525 फीट (करीब 1.5 किलोमीटर) लंबा निशान लेकर आए।

यात्रा का नेतृत्व सुरेश कुमार और मोनू कुमार ने किया। यह निशान अब तक राजस्थान के किसी भी मंदिर में चढ़ाया गया सबसे बड़ा निशान माना जा रहा है।

एकादशी के पावन अवसर पर बाबा श्याम के दरबार में इस ऐतिहासिक निशान को अर्पित किया जाएगा। पदयात्रा के दौरान भक्तों के गगनभेदी जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा और रींगस मार्ग पर इस विशाल निशान को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

फिलहाल बाबा श्याम की नगरी भक्तिरस में सराबोर है और हर ओर “श्याम तेरी बंसी ने हमें बिगाड़ा रे…” जैसे भजनों की गूंज है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77