[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में सड़क मार्ग बदलने पर ग्रामीणों में आक्रोश:बोले- सड़क को MDR योजना में शामिल करें; चक्का जाम की चेतावनी दी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़सीकर

सीकर में सड़क मार्ग बदलने पर ग्रामीणों में आक्रोश:बोले- सड़क को MDR योजना में शामिल करें; चक्का जाम की चेतावनी दी

सीकर में सड़क मार्ग बदलने पर ग्रामीणों में आक्रोश:बोले- सड़क को MDR योजना में शामिल करें; चक्का जाम की चेतावनी दी

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

लक्ष्मणगढ़ : धोद और लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र में प्रस्तावित 75 किलोमीटर लंबी MDR 415 सड़क का मार्ग बदलकर दिशा बदलने के फैसले से ग्रामीणों में आक्रोश है। चूड़ोली गांव में सैकड़ों लोगों ने बुधवार को जनाक्रोश सभा की और इस फैसले का विरोध जताया।

प्रस्तावित मार्ग को MDR योजना में शामिल करने की मांग

सभा में पूर्व पंचायत समिति सदस्य नरेंद्र बाटड़ ने बताया- 76 करोड़ की लागत से बनने वाली MDR 415 सड़क भढाडर से सांवलोदा, बठोठ, चूड़ोली, फागलवा होकर जीणमाता तक प्रस्तावित थी। इस मार्ग पर सांवलोदा पुरोहितान, बठोठ में लोठ स्मारक और चूड़ोली में हरिराम बाबा मंदिर जैसे धार्मिक स्थल हैं। लेकिन, PWD ने हाल ही में मार्ग संशोधन कर सांवलोदा पुरोहितान से एक किलोमीटर पहले 75 मोड़ वाले कच्चे रास्ते से खाखोली गांव की ओर सड़क को मोड़ दिया।

बाटड़ ने कहा- नए मार्ग पर सड़क निर्माण से कोई विरोध नहीं है, लेकिन मूल प्रस्तावित मार्ग को MDR योजना में शामिल करना जरूरी है। संशोधित मार्ग पर सड़क निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण करना पड़ेगा, जिससे खाखोली और चूड़ोली गांवों के सैकड़ों घर प्रभावित होंगे। इस योजना में मुआवजे का कोई प्रावधान नहीं होने से ग्रामीणों को भारी आर्थिक नुकसान का खतरा है।

चक्का जाम की चेतावनी दी

सभा में सुगनचंद पारीक ने कहा- चूड़ोली का हरिराम बाबा मंदिर मार्ग सालासर, मंगलुना, गाडोदा, मीरण, जाजोद, पाटोदा, बठोठ जैसे गांवों से सीकर जाने का एकमात्र प्रमुख रास्ता है, जो हमेशा खराब हालत में रहा। अब MDR सड़क का हक छीनने से ग्रामीण आक्रोशित हैं और इसके लिए आर-पार की लड़ाई को तैयार हैं।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि ग्रामीण इस हक को पाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। पूर्व घोषित मार्ग को तुरंत MDR योजना में शामिल किया जाए, वरना चक्का जाम और प्रशासन का घेराव किया जाएगा। इस मौके पर सैंकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77