[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सुसमा अभियान के तहत महिलाओं को मिले हेलमेट, कलेक्टर ने की यातायात नियमों के पालन की अपील


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सुसमा अभियान के तहत महिलाओं को मिले हेलमेट, कलेक्टर ने की यातायात नियमों के पालन की अपील

सुसमा अभियान के तहत महिलाओं को मिले हेलमेट, कलेक्टर ने की यातायात नियमों के पालन की अपील

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : सुरक्षित सड़क मार्ग (सुसमा) अभियान के तहत मंगलवार को जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने कलेक्ट्रेट सभागार में महिला अधिकारिता विभाग में कार्यरत 217 महिलाओं को हेलमेट वितरित किए।

यह अभियान सार्वजनिक निर्माण विभाग, उच्च शिक्षा विभाग एवं सड़क सुरक्षा समिति के संयुक्त तत्वावधान में चलाया जा रहा है। अभियान 9 अगस्त (रक्षाबंधन) से शुरू होकर 15 सितम्बर 2025 (अभियंता दिवस) तक जारी रहेगा।

अभियान के अंतर्गत स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राओं और आमजन को सड़क सुरक्षा नियमों, साइन बोर्ड, रोड मार्किंग, वाहन चलाते समय सीट बेल्ट और हेलमेट के महत्व के बारे में जागरूक किया जा रहा है।

मंगलवार को हुए कार्यक्रम में महिला अधिकारिता विभाग की 217 महिलाओं को स्टील बर्ड कम्पनी के हेलमेट प्रदान किए गए। इस अवसर पर महिला अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक विपलव न्यौला, सार्वजनिक निर्माण विभाग की अधिशाषी अभियंता केशर जाटव, सहायक अभियंता मितिक्षा वर्मा, सीडीपीओ मंजूलता मील, बीएसओ शारदा, सुपरवाइजर पूजा कस्वां, अनिता और रेखा जांगिड़ सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने कहा कि सड़क सुरक्षा में प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे हेलमेट और अन्य यातायात नियमों का पालन कर स्वयं और परिवार को सुरक्षित रखें।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin