[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सादुलपुर में घर में घुसकर परिवार पर हमला:5 लोगों ने लाठी सरियों से की मारपीट, पीड़ित ने नामजद मामला दर्ज कराया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

सादुलपुर में घर में घुसकर परिवार पर हमला:5 लोगों ने लाठी सरियों से की मारपीट, पीड़ित ने नामजद मामला दर्ज कराया

सादुलपुर में घर में घुसकर परिवार पर हमला:5 लोगों ने लाठी सरियों से की मारपीट, पीड़ित ने नामजद मामला दर्ज कराया

सादुलपुर : सादुलपुर में कुछ लोगों ने सोते हुए परिवार पर हमला कर दिया। घटना को लेकर शंकरलाल ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ घर में सो रहे थे। रात करीब 10 बजे रतन सिंह, रविंद्र, विनोद कुमार और विजय कुमार समेत 5-6 लोग लाठी-सरिये लेकर घर में घुस आए।

आरोपियों ने शंकर लाल और उनके परिवार पर हमला कर दिया। बचाव के लिए आए वेदपाल, टेकचंद और बुधाराम पर भी हमलावरों ने मारपीट की। जब आसपास के लोग मदद के लिए आने लगे, तो आरोपी भाग गए। पीड़ित का आरोप है कि इन लोगों ने सरपंच प्रतिनिधि सोनू के साथ भी मारपीट की और उनकी गाड़ी के शीशे तोड़ दिए।

शंकर लाल ने बताया- मुख्य आरोपी रतन सिंह आदतन अपराधी है। वह अक्सर उनके परिवार को परेशान करता रहता है। उसको जान का खतरा है। थानाधिकारी राजेश कुमार सिहाग के अनुसार, शनिवार दोपहर को मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77