रायपुर बांध की मोरी खोलने से किसानों को नुकसान:50 बीघा गोभी की फसल बर्बाद, किसानों ने मुआवजे की मांग की
रायपुर बांध की मोरी खोलने से किसानों को नुकसान:50 बीघा गोभी की फसल बर्बाद, किसानों ने मुआवजे की मांग की
पाटन : पाटन जिले के रायपुर बांध की मोरी खोले जाने से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। अज्ञात व्यक्ति द्वारा बांध की मोरी खोलने से डेढ़ फीट तक पानी खेतों में भर गया। इससे खारिया और मिन्डाला गांवों के किसानों की करीब 50 बीघा गोभी की फसल में पानी भर गया।
प्रभावित किसान इजारे पर ली गई जमीनों पर सब्जी की खेती कर रहे थे। किसानों ने बांध कर्मचारी नरेश सैनी से संपर्क किया। उन्होंने बताया कि मोरी की चाबी खारिया गांव के यादराम के पास है। ग्रामीणों ने यादराम से चाबी मंगवाकर धोलाराम यादव की मदद से मोरी का गेट बंद करवाया।
किसानों का कहना है कि नहर को कई जगह अवैध रूप से बंद किया गया है। नहर की सीमा पर पक्के मकान बनाए गए हैं। इससे पानी की निकासी रुक गई और वह सीधे खेतों में चला गया। सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता बनवारी लाल सैनी से संपर्क करने पर किसानों को कोई ठोस जवाब नहीं मिला। अधिशाषी अभियंता ने किसानों के फोन तक नहीं उठाए।
किसानों ने आरोप लगाया है कि विभागीय कर्मचारी बांध से पानी निकालकर अपनी खेती करवाते हैं। वहीं मेहनत करने वाले किसान विभाग की लापरवाही का शिकार हो रहे हैं। प्रभावित किसानों ने सरकार से दोषी कर्मियों पर कार्रवाई और फसल का मुआवजा देने की मांग की है।
सहायक अभियंता बनवारी लाल सैनी ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी। दोषी को सजा दी जाएगी और नुकसान का समाधान किया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2042877


