संयुक्त निदेशक ने फतेहपुर उप जिला अस्पताल का निरीक्षण किया
संयुक्त निदेशक ने फतेहपुर उप जिला अस्पताल का निरीक्षण किया
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
फतेहपुर : चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. एस. एन. धोलपुरिया ने फतेहपुर उप जिला अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने वार्डों के साथ-साथ लैब, दवा वितरण केंद्र और टीकाकरण कक्ष का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डॉ. धोलपुरिया ने दवा वितरण केंद्रों पर दवाओं की उपलब्धता की जानकारी लेते हुए कहा कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को किसी भी तरह की दवा की कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने चिकित्सकों को सेवा के प्रति सजग रहने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान उप जिला अस्पताल पीएमओ डॉ. सुभाष महला और खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिलीप सिंह भी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2041894


