[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं में तिरंगा यात्रा, शहीद स्मारक पर हुआ समापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं में तिरंगा यात्रा, शहीद स्मारक पर हुआ समापन

झुंझुनूं में तिरंगा यात्रा, शहीद स्मारक पर हुआ समापन

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को भाजपा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर बगड़ रोड स्थित शहीद इन्द्र सिंह स्मारक से कलेक्ट्री सर्किल शहीद स्मारक तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष एवं जिला प्रमुख हर्षिणी कुलहरी और नगर मंडल अध्यक्ष कमलकांत शर्मा के नेतृत्व में यात्रा का शुभारंभ हुआ।

कार्यक्रम संयोजक पार्षद चंद्र प्रकाश शुक्ला और नगर महामंत्री रवि लांबा ने बताया कि जिलाध्यक्ष हर्षिणी कुलहरी, विधायक राजेंद्र भांबू, भाजपा नेता निशित बबलू चौधरी, पूर्व राष्ट्रीय परिषद प्रतिनिधि विश्वंभर पुनिया, अभियान जिला संयोजक सुनील लांबा और जिला उपाध्यक्ष रामनिरंजन पुरोहित ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा रवाना की। यह यात्रा अग्रसेन सर्किल, गणेश मंदिर, चुना चौक, गांधी चौक और एक नंबर रोड होते हुए शहीद स्मारक पर पहुंची।

शुभारंभ से पूर्व भाजपा नगर मंडल कार्यकर्ताओं ने शहीद स्मारक की सफाई की। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष हर्षिणी कुलहरी ने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है और आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में यह विश्व पटल पर भारत की शान बढ़ा रहा है। विधायक राजेंद्र भांबू ने कहा कि मोदी सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य और सशक्तिकरण के माध्यम से एक मजबूत और गौरवान्वित भारत का निर्माण कर रही है। भाजपा नेता बबलू चौधरी ने तिरंगे को शौर्य, बलिदान और देशभक्ति की गाथा बताया।

कार्यक्रम में उमाशंकर महमिया, रामगोपाल महमिया, एडवोकेट सुशील जोशी, राजू मारिकसर, अरुणा सिहाग, सुधा पंवार, विमला चौधरी, किरण चौधरी, मंजू चौहान, ममता शर्मा, अशोक प्रजापत, संजय पारीक, नरेंद्र शर्मा, खालिद हुसैन, शिव कुमार जेवरिया, सुरेंद्र छावसरी, रुस्तम अली, दलीप सैनी, सत्यनारायण हलकारा, ताराचंद सैनी, जगदीश गोस्वामी, विनोद जांगिड़ सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और गणमान्यजन मौजूद रहे।

Related Articles