[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं-चिड़ावा : एडवोकेट प्रोटक्शन एक्ट लागू करने की मांग:चिड़ावा में वकीलों का कार्य बहिष्कार जारी, कोर्ट में बंद रखा काम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं-चिड़ावा : एडवोकेट प्रोटक्शन एक्ट लागू करने की मांग:चिड़ावा में वकीलों का कार्य बहिष्कार जारी, कोर्ट में बंद रखा काम

एडवोकेट प्रोटक्शन एक्ट लागू करने की मांग:चिड़ावा में वकीलों का कार्य बहिष्कार जारी, कोर्ट में बंद रखा काम

झुंझुनूं-चिड़ावा : जोधपुर में वकील जुगराज माटोलिया की हत्या के बाद न्याय और एडवोकेट्स प्रोटेक्शन एक्ट की मांग को लेकर वकील लगातार आंदोलन कर रहे है। सोमवार को भी वकीलों ने कामकाज बंद रखा और एक बैठक की। बैठक के बाद वकीलों ने कोर्ट के बाहर मांगों को लेकर नारेबाजी की। इधर, वकीलों के कार्य बहिष्कार के चलते चिड़ावा कोर्ट में वकीलों की टेबल्स सूनी नजर आई। हर तरफ सन्नाटा रहा।

इस दौरान बार अध्यक्ष कपिल चाहर, शीशराम झाझड़िया, जय सिंह कुल्हार, एडवोकेट लोकेश शर्मा, लक्ष्मीचंद चाहर, मूलचंद शर्मा, खादिम हुसैन, नयनकमल भारती, अभिषेक महमिया, एडवोकेट अनिल मान, मनोज लमोरिया, रोबिन शर्मा, विजय डाबला, गिरधारी सोनी आदि ने विचार व्यक्त किए।

इस मौके पर अमित यादव, दीपक स्वामी, सोनू तामडायत, दर्शन लमोरिया, लालचंद गोठवाल, सुरेंद्र अहलूवालिया, अमित कुलहरी, प्रसन्न शर्मा, राजेश भारिया सहित दिनेश सैनी, बाबूलाल शर्मा, विक्रम और सभी स्टांप वेंडर, डीड राइटर भी मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker