[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

टंवर सिंह का अध्यक्ष बनने पर महिलाओं ने किया सम्मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

टंवर सिंह का अध्यक्ष बनने पर महिलाओं ने किया सम्मान

महिलाओं ने "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत किया वृक्ष भेंट

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  रविन्द्र पारीक

गोठड़ा (नवलगढ़) : सरस्वती स्कूल गोठड़ा में बुधवार को एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें टंवर सिंह गोठड़ा को निजी शिक्षण संघ नवलगढ़ का अध्यक्ष बनने पर महिलाओं द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण की भावना को बल देते हुए उपस्थित महिलाओं ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत टंवर सिंह को एक पेड़ भेंट किया और अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की। सभी महिलाओं ने संकल्प लिया कि वे अपने स्तर पर कम से कम एक-एक पेड़ अवश्य लगाएंगी और समाज को भी इसके लिए प्रेरित करेंगी।

समारोह में सपना देवी, संगीता देवी, सीता देवी, सावित्री देवी, राजू देवी, गीता देवी, संतोष देवी, पुष्पा देवी, ललिता देवी, मंजू देवी, अनु कंवर सहित कई महिलाएं उपस्थित रहीं। सभी ने सामूहिक रूप से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए इस अभियान को जन आंदोलन बनाने की बात कही।

कार्यक्रम के अंत में टंवर सिंह ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे शिक्षा क्षेत्र के साथ-साथ पर्यावरण सरंक्षण के इस पुनीत कार्य को भी आगे बढ़ाने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62