[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नगर परिषद सीकर द्वारा हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता अभियान के अंतर्गत वार्ड नंबर 28 सीकर में मौसमी बीमारियों को देखते हुए करवाई फॉगिंग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

नगर परिषद सीकर द्वारा हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता अभियान के अंतर्गत वार्ड नंबर 28 सीकर में मौसमी बीमारियों को देखते हुए करवाई फॉगिंग

नगर परिषद सीकर द्वारा हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता अभियान के अंतर्गत वार्ड नंबर 28 सीकर में मौसमी बीमारियों को देखते हुए करवाई फॉगिंग

सीकर : नगर परिषद आयुक्त शशीकांत शर्मा ने बताया कि इन दिनों बदलते मौसम और लगातार हो रही बारिश के चलते डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया जैसी मौसमी बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में नगर परिषद की टीम ने आमजन की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए वार्ड 28 के विभिन्न क्षेत्रों में फॉगिंग अभियान चलाया।

इस अभियान के तहत सुलेमानिया मस्जिद का इलाका, पुचके वाली गली, बड़ा कब्रिस्तान के सामने का क्षेत्र, रामलीला मैदान, पंचवटी कॉलोनी, सुखी अपॉइंटमेंट, महामंदिर मार्ग, गौरव हॉस्पिटल की गली, पोलो ग्राउंड और प्रेम प्रकाश आश्रम जैसे घनी आबादी वाले इलाकों में विशेष रूप से फॉगिंग की गई ताकि मच्छरों के प्रकोप को रोका जा सके और नागरिकों को मौसमी बीमारियों से राहत मिल सके।

यह पहल न केवल स्वच्छता की दिशा में एक अहम कदम है, बल्कि जनस्वास्थ्य की रक्षा के लिए एक सकारात्मक प्रयास भी है। नगर परिषद सीकर की टीम ने सुबह से लेकर शाम तक निरंतर निगरानी में फॉगिंग कराई और आमजन को स्वच्छता व सावधानी के लिए जागरूक भी किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62