[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ऑटो पलटने से एक भाई की मौत, 4 घायल:दो गंभीर हालत में चूरू रेफर, रिश्तेदारी में गमी में शामिल होने जा रहे थे राजगढ़


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

ऑटो पलटने से एक भाई की मौत, 4 घायल:दो गंभीर हालत में चूरू रेफर, रिश्तेदारी में गमी में शामिल होने जा रहे थे राजगढ़

ऑटो पलटने से एक भाई की मौत, 4 घायल:दो गंभीर हालत में चूरू रेफर, रिश्तेदारी में गमी में शामिल होने जा रहे थे राजगढ़

चूरू : जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र के गांव रड़वा के पास गुरुवार दोपहर ऑटो पलटने से पांच सगे भाइयों में से एक की मौत हो गई। वहीं, चार गंभीर घायल हो गए। गांव निम्मा के पांचों भाई राजगढ़ अपनी रिश्तेदारी में हुई गमी में शामिल होने जा रहे थे। सभी घायलों को राजगढ़ के गवर्नमेंट अस्पताल लाया गया। जहां दो की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक इलाज के बाद चूरू के डीबी अस्पताल रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान रतनसिंह (65) की मौत हो गई। यहां दूसरे गंभीर घायल बजरंग सिंह का इलाज चल रहा है।

अस्पताल में रविन्द्र सिंह ने बताया कि गांव निम्मा के रतनसिंह, बजरंग सिंह, ओमसिंह, सुमेर सिंह व कल्याण सिंह ऑटो में सवार होकर राजगढ़ आ रहे थे। राजगढ़ में सुमेर सिंह की बेटी के ससुर की मौत होने पर उसके दाह संस्कार में शामिल होने के लिए जा रहे थे। तभी गांव रड़वा के पास सड़क पर दौड़ रहा ऑटो पेड़ से टकराकर पलट गया।

हादसे के बाद अफरा तफरी का माहौल हो गया। ऑटो में सवार सगे पांचों भाई घायल हो गए। मौके पर सभी घायलों को राजगढ़ के सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां रतनसिंह व बजरंग सिंह की हालत गंभीर होने पर चूरू रेफर किया गया। सूचना के बाद अस्पताल चौकी से कॉन्स्टेबल कोडूराम पहुंचा। जिसने हादसे की जानकारी ली। पुलिस ने शव को मॉर्च्युरी में रखवाया है। जहां रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई होगी। दूसरी ओर से राजगढ़ अस्पताल में सुमेर सिंह, कल्याण सिंह व ओमसिंह भर्ती हैं। जहां उनका इलाज जारी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77