22 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:हत्या के मामले में थी तलाश, 10 हजार रुपए का था इनामी
22 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:हत्या के मामले में थी तलाश, 10 हजार रुपए का था इनामी
सादुलपुर : सादुलपुर पुलिस ने 22 साल से फरार चल रहे 10 हजार रुपए के इनामी आरोपी जयसिंह स्वामी को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) और राजगढ़ पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में हुई। जयसिंह के खिलाफ पुलिस थाना राजगढ़ में तीन प्रकरण दर्ज हैं। इनमें एक हत्या का मामला भी शामिल है। 2003 में जयसिंह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। उस घटना में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई थी। इस झड़प में चार लोगों की हत्या हो गई थी।
घटना के बाद से जयसिंह फरार चल रहा था। पुलिस से बचने के लिए उसने कई जगहों पर अपनी पहचान छुपाकर रखी। जयसिंह पर पुलिस अधीक्षक चूरू द्वारा 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। AGTF टीम पिछले एक साल से जयसिंह की खोजबीन में जुटी थी। हाल ही में एक ठोस सूचना मिलने के बाद कार्रवाई की गई। टीम ने तकनीकी निगरानी और खुफिया जानकारी के आधार पर जयसिंह को गिरफ्तार किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2042081


