[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

तेरापंथ युवक परिषद सरदारशहर का शपथ ग्रहण समारोह:साध्वी सरोज कुमारी के सानिध्य में नई कार्यकारिणी ने ली शपथ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

तेरापंथ युवक परिषद सरदारशहर का शपथ ग्रहण समारोह:साध्वी सरोज कुमारी के सानिध्य में नई कार्यकारिणी ने ली शपथ

तेरापंथ युवक परिषद सरदारशहर का शपथ ग्रहण समारोह:साध्वी सरोज कुमारी के सानिध्य में नई कार्यकारिणी ने ली शपथ

सरदारशहर : सरदारशहर में तेरापंथ भवन में साध्वी सरोज कुमारी ठाणा-4 के सानिध्य में तेरापंथ युवक परिषद का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। सत्र 2025-26 के लिए नवगठित कार्यकारिणी का ये कार्यक्रम जैन संस्कार विधि से संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मंगल भावना पत्रक की स्थापना से हुई। लोकेश सेठिया और धीरज छाजेड़ ने मंगल मंत्रोच्चार कर विधि पूर्ण की। पूर्व अध्यक्ष लोकेश सेठिया ने नव निर्वाचित अध्यक्ष मोहित आंचलिया को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इसके बाद अध्यक्ष मोहित आंचलिया ने अपनी कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों को शपथ दिलाई। नई कार्यकारिणी में मंत्री विशाल बोरड़, कोषाध्यक्ष निर्मल छाजेड़ शामिल हैं। उपाध्यक्ष के रूप में धीरज दुगड़ और चंद्रप्रकाश सेठिया नियुक्त किए गए। सहमंत्री के पद पर अंकित छाजेड़ और पंकज बैद को जिम्मेदारी दी गई। संगठन मंत्री शुभम लुणिया बनाए गए। किशोर मंडल प्रभारी के रूप में अर्हम सुराणा और अमित आंचलिया को नियुक्त किया गया। संयोजक मयंक दुगड़ तथा सह संयोजक निखिल सुराणा और प्रथम छाजेड़ हैं।

समारोह में सभा अध्यक्ष राजेश बुच्चा, महिला मंडल अध्यक्षा शांति देवी चिंडालिया और अणुव्रत समिति अध्यक्षा सुमन भंसाली उपस्थित थीं। कन्या मंडल, किशोर मंडल और श्रावक समाज के सदस्य भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में साध्वी प्रभावना, साध्वी सोमप्रभा और साध्वी चिराग प्रभा ने गीतिका प्रस्तुत कर युवाओं को प्रेरित किया। साध्वी सरोज कुमारी ने नई टीम को धर्मसंघ की गरिमा के अनुसार कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने नियमित रूप से साधु-साध्वियों के दर्शन करने की प्रेरणा भी दी। कार्यक्रम का समापन मंगल पाठ के साथ हुआ।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77