[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अवैध खनन के खिलाफ उदयपुरवाटी पुलिस की कार्रवाई:जेसीबी मशीन और पत्थरों से भरी ट्रैक्टर ट्राली जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अवैध खनन के खिलाफ उदयपुरवाटी पुलिस की कार्रवाई:जेसीबी मशीन और पत्थरों से भरी ट्रैक्टर ट्राली जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

अवैध खनन के खिलाफ उदयपुरवाटी पुलिस की कार्रवाई:जेसीबी मशीन और पत्थरों से भरी ट्रैक्टर ट्राली जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए काटली नदी क्षेत्र से एक जेसीबी मशीन जब्त की है। साथ ही नीमकाजोहड़ा के पास पत्थरों से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली भी जब्त की गई है। थाना प्रभारी कस्तूर वर्मा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक झुंझुनूं बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देश पर क्षेत्र में अवैध बजरी खनन के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत काटली नदी क्षेत्र में अवैध रूप से बजरी खनन करने के आरोप में पापड़ा निवासी भागीरथ मल गुर्जर को गिरफ्तार किया गया है। उसके कब्जे से एक जेसीबी मशीन जब्त की गई है। इसी प्रकार नीमकाजोहड़ा में सड़क पर अवैध पत्थरों का परिवहन करते हुए पाए जाने पर एक ट्रैक्टर ट्राली जब्त की गई है। इस मामले में बोरीहाला तन कोट निवासी जगदीश प्रसाद मीणा को गिरफ्तार किया गया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77