[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना के गणेश्वर में निराश्रित सांडों का आतंक:मुख्य बाजार में दो सांड भिड़े, श्रद्धालु की गाड़ी क्षतिग्रस्त


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना के गणेश्वर में निराश्रित सांडों का आतंक:मुख्य बाजार में दो सांड भिड़े, श्रद्धालु की गाड़ी क्षतिग्रस्त

नीमकाथाना के गणेश्वर में निराश्रित सांडों का आतंक:मुख्य बाजार में दो सांड भिड़े, श्रद्धालु की गाड़ी क्षतिग्रस्त

नीमकाथाना : गणेश्वर में निराश्रित पशुओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। मुख्य बाजार से लेकर तीर्थ धाम तक करीब 25 से अधिक सांड खुलेआम घूम रहे हैं। इनकी देखभाल करने वाला कोई नहीं है, जिससे लोगों को आए दिन परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे मुख्य बाजार में दो सांड आपस में भिड़ गए। अचानक हुई इस घटना से बाजार में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने लाठियों की मदद से उन्हें अलग किया। करीब 10 मिनट तक दोनों सांड बीच रास्ते में संघर्ष करते रहे।

कार से टकराए संघर्ष करते हुए सांड

इस दौरान तीर्थ धाम पर स्नान करने आए श्रद्धालुओं की कार बाजार में खड़ी थी। संघर्ष करते हुए सांड कार से टकरा गए, जिससे गाड़ी का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि श्रद्धालु बाल-बाल बच गए। ग्रामीणों का कहना है कि गणेश्वर के मुख्य बाजार से लेकर तीर्थ नगरी तक निराश्रित सांडों की संख्या लगातार बढ़ रही है। कई बार प्रशासन से इन्हें गांव से बाहर भेजने की गुहार लगाई गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। तीर्थ धाम पर अक्सर सांडों का जमावड़ा लगा रहता है। आए दिन इन सांडों के आपसी संघर्ष से श्रद्धालु घायल हो जाते हैं। स्थानीय लोग प्रशासन से शीघ्र इस समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग कर रहे हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin