[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना में मां से एक साल बाद मिला बेटा:अपना घर आश्रम ने किया था रेस्क्यू, यूपी का रहने वाला युवक घर लौटा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना में मां से एक साल बाद मिला बेटा:अपना घर आश्रम ने किया था रेस्क्यू, यूपी का रहने वाला युवक घर लौटा

नीमकाथाना में मां से एक साल बाद मिला बेटा:अपना घर आश्रम ने किया था रेस्क्यू, यूपी का रहने वाला युवक घर लौटा

नीमकाथाना : नीमकाथाना स्थित अपना घर आश्रम में एक साल बाद मां और बेटे का भावुक मिलन हुआ। इस दौरान सभी की आंखें नम हो गईं। उत्तर प्रदेश के अमरवा निवासी आशुकांत एक साल पहले बेसुध हालत में घर से निकल गए थे। अपना घर आश्रम ने उन्हें श्रीमाधोपुर क्षेत्र से रेस्क्यू कर आश्रम में भर्ती कराया था। सेवा और उपचार के बाद आशुकांत के स्वास्थ्य में सुधार हुआ।

स्वस्थ होने पर आशुकांत ने अपने घर का नंबर बताया। आश्रम की पुनर्वास टीम ने उनकी मां से संपर्क किया। सूचना मिलते ही मां तुरंत अपना घर आश्रम पहुंच गईं। जब आशुकांत को मां से मिलवाया गया तो दोनों एक-दूसरे से लिपट गए। मां फफक पड़ीं और दोनों की आंखों से आंसू बहने लगे। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद सभी लोग भावुक हो गए।

आशुकांत की मां ने बताया कि उन्होंने बेटे को ढूंढने की हर संभव कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। उनकी दो बहनें पुलिस सेवा में कार्यरत हैं और एक भाई भी है। मां ने कहा कि बेटे की तलाश में वह बेसुध रहने लगी थीं, लेकिन अब बेटे के मिलने से उनके जीवन में खुशी लौट आई है। पुनर्वास प्रक्रिया पूरी होने के बाद मां अपने बेटे को उत्तर प्रदेश ले गईं।

इसी क्रम में आश्रम ने एक अन्य व्यक्ति का भी रेस्क्यू किया। शीशराम काजला की सूचना पर आश्रम की टीम ने दूल्हेपुरा मोड़, खंडेला से एक असहाय व्यक्ति को बचाकर आश्रम में भर्ती कराया। तीन दिन पहले भी टीम ने अजीतगढ़ से बीमार मनीष का रेस्क्यू किया था। गजेंद्र मोदी, मोहन, मोनू और चालक चंद्रप्रकाश वर्मा रेस्क्यू टीम में शामिल थे।

Related Articles