[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लक्ष्मणगढ़ में श्री रघुनाथजी के मंदिर में हिंडोला महोत्सव:100 साल पुराने झूले पर विराजे श्रीराम-जानकी, जीवंत झांकियां सजाईं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़सीकर

लक्ष्मणगढ़ में श्री रघुनाथजी के मंदिर में हिंडोला महोत्सव:100 साल पुराने झूले पर विराजे श्रीराम-जानकी, जीवंत झांकियां सजाईं

लक्ष्मणगढ़ में श्री रघुनाथजी के मंदिर में हिंडोला महोत्सव:100 साल पुराने झूले पर विराजे श्रीराम-जानकी, जीवंत झांकियां सजाईं

लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ में श्री रघुनाथ जी के बड़े मंदिर में दो दिवसीय हिंडोला महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। श्रावण शुक्ल द्वितीया से प्रारंभ इस उत्सव में भगवान श्रीराम और माता सीता को 100 वर्ष पुराने ऐतिहासिक झूले पर विराजमान किया गया है। मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी रोशनी, फूलों और पारंपरिक सजावट से सजाया गया है। यह सजावट भक्तों को आकर्षित कर रही है।

महंत अशोक दास महाराज ने बताया-यह महोत्सव लक्ष्मणगढ़ की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का प्रतीक है। यह भक्तों को भगवान के प्रति प्रेम और श्रद्धा व्यक्त करने का विशेष अवसर प्रदान करता है। कोरोना महामारी के बाद पहली बार यह महोत्सव पारंपरिक रूप से पूर्ण स्वरूप में आयोजित हो रहा है।

महोत्सव के अंतिम दिन, आज पुत्रदा एकादशी के अवसर पर, भगवान का विशेष श्रृंगार किया जाएगा। साथ ही रात्रि 8 बजे से 10 बजे तक मंदिर प्रांगण में जीवंत झांकियों का आयोजन होगा। ये झांकियां इस आयोजन का प्रमुख आकर्षण रहेंगी। धार्मिक प्रसंगों को जीवंत रूप में प्रस्तुत करने वाली ये झांकियां दर्शकों के लिए अद्वितीय अनुभव बनेंगी।

मंदिर परिसर में मिठाई, खिलौने, झूले, दीप सज्जा और अन्य धार्मिक गतिविधियों की व्यवस्था की गई है। महंत अशोक दास महाराज ने लक्ष्मणगढ़ के श्रद्धालुओं से आह्वान किया है कि वे इस पावन अवसर पर मंदिर पधारें। भगवान के दर्शन करें और पुण्य लाभ अर्जित करें।

Related Articles