[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

वार्ड 19 में बिजली समस्या से मिलेगी निजात:मान जी माली के कुएं और पीरजी मंदिर के पास नया ट्रांसफार्मर लगाने का काम शुरू


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

वार्ड 19 में बिजली समस्या से मिलेगी निजात:मान जी माली के कुएं और पीरजी मंदिर के पास नया ट्रांसफार्मर लगाने का काम शुरू

वार्ड 19 में बिजली समस्या से मिलेगी निजात:मान जी माली के कुएं और पीरजी मंदिर के पास नया ट्रांसफार्मर लगाने का काम शुरू

सरदारशहर : सरदारशहर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 19 के निवासियों को वर्षों से झेलनी पड़ रही कम वोल्टेज की समस्या से अब राहत मिलने की उम्मीद जागी है। मान जी माली के कुएं और पीरजी के मंदिर के आस-पास के क्षेत्र में सोमवार को नया ट्रांसफॉर्मर लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया। इस ट्रांसफॉर्मर के चालू होने से इलाके के लोगों को स्थायी रूप से बिजली की कम वोल्टेज जैसी समस्या से छुटकारा मिलेगा। लंबे समय से क्षेत्रवासी इस परेशानी से जूझ रहे थे, जिससे घरेलू उपकरणों की खराबी और रात के समय असुविधा आम बात हो गई थी।

एडवोकेट राकेश सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों को इस समस्या से अवगत करवाया था। जनता की लगातार मांग और प्रयासों के बाद अब आखिरकार विभाग ने इस दिशा में ठोस कदम उठाया है। बिजली विभाग के एईएन ऋषिकेश मीणा ने इस कार्य को प्राथमिकता देते हुए शुरू करवाया। इस दौरान वार्ड पार्षद राकेश टाक भी मौके पर मौजूद रहे और वार्डवासियों को ट्रांसफॉर्मर कार्य की जानकारी दी।

स्थानीय लोगों ने कार्य शुरू होने पर संतोष जताते हुए बिजली विभाग और जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। अब सभी को जल्द ही निर्बाध और पर्याप्त वोल्टेज की बिजली मिलने की उम्मीद है, जिससे उनकी रोजमर्रा की परेशानियां काफी हद तक दूर होंगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad