[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

समता आंदोलन समिति के अध्यक्ष पर कानूनी कार्यवाही की मांग को लेकर आदिवासी मीणा सेवा संघ ने मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम सीकर जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

समता आंदोलन समिति के अध्यक्ष पर कानूनी कार्यवाही की मांग को लेकर आदिवासी मीणा सेवा संघ ने मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम सीकर जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

समता आंदोलन समिति के अध्यक्ष पर कानूनी कार्यवाही की मांग को लेकर आदिवासी मीणा सेवा संघ ने मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम सीकर जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

सीकर : राजस्थान आदिवासी मीना सेवा संघ सीकर ने समता आंदोलन समिति का रजिस्ट्रेशन निरस्त करने एवं समिति के अध्यक्ष पर कानूनी कार्यवाही की मांग को लेकर सीकर अतिरिक्त जिला कलेक्टर रतन कुमार को मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। आदिवासी मीणा सेवा संघ ने ज्ञापन में लिखा है कि 1 अगस्त 2025 को समता आंदोलन समिति रजि. गंगाराम की ढाणी वैशाली नगर जयपुर द्वारा राजस्थान सरकार के स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर को एक ज्ञापन प्रेषित किया गया था। जिसमें मीणा समुदाय के कार्मिक अधिकारियों के आतंक से एसएमएस अस्पताल को मुक्त करने का विषय लिखा गया था। उक्त ज्ञापन में मीणा समुदाय के कार्मिकों को आतंकी कहकर संबोधित किया गया है। साथ ही कर्मचारियों और अधिकारियों पर झूठे और मनगढ़ंत एवं बेबुनियाद आरोप लगाए गए हैं जो कि सरासर गलत और निराधार है।

आदिवासी मींणा सेवा संघ सीकर जिलाध्यक्ष एवं पूर्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र मीणा ने बताया कि समिति के अध्यक्ष पाराशर नारायण शर्मा के द्वेषतापूर्ण और दुर्भावनापूर्ण रवैया से पूरा आदिवासी समाज आहत में है। जिससे संपूर्ण आदिवासी समाज में भयंकर आक्रोश पनप रहा है। पूर्व में भी पाराशर नारायण शर्मा के द्वारा अनुसूचित जाति और जनजाति के विरोध में कई द्वेषपूर्ण कार्यवाहियां सामने आ चुकी है। आदिवासी मीणा सेवा संघ ने ज्ञापन के जरिए राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और राज्यपाल से समाज में द्वेषता फैलाने वाली उक्त समिति का रजिस्ट्रेशन निरस्त करने एवं दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है।

इस दौरान संघ के जिला संरक्षक शिवलाल मीणा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ज्ञानचंद मीणा, कार्यालय सचिव चंद्रशेखर मीणा, मक्खनलाल मीणा ज्ञानपुरा, पूर्व पार्षद राजेश कुमार मीणा, तहसील अध्यक्ष एडवोकेट सुरेश कुमार मीणा, रामनिवास मीणा रिंगस, गिरधारी लाल मीणा, जेपी मीणा, महेश कुमार, रविंद्र कुमार मीणा सीकर, सहित सीकर जिले के आदिवासी समाज के लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad