[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी के अजीत विवेक संग्रहालय में परिदर्शन शुरू:स्वामी विवेकानंद के जीवन से कराया जाएगा परिचय, एक महीने तक चलेगा कार्यक्रम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी के अजीत विवेक संग्रहालय में परिदर्शन शुरू:स्वामी विवेकानंद के जीवन से कराया जाएगा परिचय, एक महीने तक चलेगा कार्यक्रम

खेतड़ी के अजीत विवेक संग्रहालय में परिदर्शन शुरू:स्वामी विवेकानंद के जीवन से कराया जाएगा परिचय, एक महीने तक चलेगा कार्यक्रम

खेतड़ी : खेतड़ी के रामकृष्ण मिशन स्थित अजीत विवेक संग्रहालय परिसर में शुक्रवार को परिदर्शन कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामकृष्ण मिशन के सचिव स्वामी आत्मनिषठानंद महाराज ने की। इस अवसर पर स्वामी आत्मनिषठानंद महाराज ने बताया-मूल्य शिक्षा प्रसार और संवर्धन कार्यक्रम के अंतर्गत स्वामी विवेकानंदजी के जीवन चरित्र और प्रेरणादायी विचारों से परिचय कराने के लिए यह आयोजन किया जा रहा है। रामकृष्ण मिशन विवेकानंद स्मृति की ओर से चयनित 67 माध्यमिक स्कूलों के एक हजार छात्र-छात्राओं के लिए एक माह तक यह कार्यक्रम चलेगा।

कार्यक्रम में कक्षा 8 से 10 के मेधावी छात्रों को ‘अजित-विवेक संग्रहालय’ का परिदर्शन कराया जाएगा। इसके साथ ही एक वृत्तचित्र भी प्रदर्शित किया जाएगा। छात्रों की निरीक्षण शक्ति की परख के लिए प्रश्नोत्तर प्रतियोगिता का आयोजन भी होगा। कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी स्कूलों को रामकृष्ण मिशन द्वारा स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा। विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे। स्वामी आत्मनिषठानंद महाराज ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का खेतड़ी से गहरा संबंध रहा है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेकर सच्चाई के मार्ग पर आगे बढ़ें। इस अवसर पर स्वामी योगयुक्तानंद, कालीचरण, कृष्ण कुमार, गोपीराम, महेश कुमार, रोहित सैनी, राजेश बाबेरवाल सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

Related Articles