राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल ने 1 दिन में लगाए 50 हजार से अधिक पौधे
राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल ने 1 दिन में लगाए 50 हजार से अधिक पौधे
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : हरियाली तीज के अवसर पर राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल ने झुंझुनूं और चूरू जिले में एक ही दिन में रिकॉर्ड 50 हजार से अधिक पौधे लगाए । विभाग की विभिन्न इकाईयां हॉस्पिटल, क्रैशर, ईट्ट भट्टे, मीनिंग क्षेत्र से जुड़ी संस्थाओ की संयुक्त टीमों ने झुंझुनूं और चूरू जिलों में व्यापक स्तर पर पौधारोपण अभियान चलाया। प्रदूषण नियंत्रण मंडल के रिजनल ऑफिसर सुधीर यादव ने बताया कि मंडल ने इस मानसून में दो लाख पेड़ लगाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है, जिसमें से अब तक 1.50 लाख पौधे लगाए जा चुके हैं। यादव ने कहा, “हरियाली तीज का पर्व प्रकृति और पर्यावरण से गहराई से जुड़ा है। इस अवसर पर टीमों ने पूरे उत्साह के साथ पौधारोपण किया । इस अभियान में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए, जो स्थानीय जलवायु और मिट्टी के अनुकूल हैं। विभाग ने स्थानीय समुदायों, स्वयंसेवी संगठनों और स्कूलों को भी इस पहल में शामिल किया, जिससे सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा मिला।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2042241


