[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

स्काउटिंग है सुनागरिकता की पाठशाला: रामावतार सबलानिया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

स्काउटिंग है सुनागरिकता की पाठशाला: रामावतार सबलानिया

स्काउटिंग है सुनागरिकता की पाठशाला: रामावतार सबलानिया

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  रविन्द्र पारीक

भोड़की(नवलगढ़) : राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड, जिला मुख्यालय झुंझुनू के तत्वावधान में ब्लॉक नवलगढ़ और उदयपुरवाटी के सेवारत शिक्षकों का कब मास्टर व स्काउट मास्टर बेसिक प्रशिक्षण शिविर जमवाय माता मंदिर प्रांगण, भोड़की में जारी है। यह प्रशिक्षण शिविर 23 जुलाई से 29 जुलाई 2025 तक आयोजित किया जा रहा है।

शिविर संचालक एवं लीडर ट्रेनर रामावतार सबलानिया ने रविवार, 27 जुलाई को पहले सत्र में स्काउटिंग के मूलभूत सिद्धांतों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि स्काउटिंग के माध्यम से बालकों में शारीरिक, बौद्धिक, आध्यात्मिक व सामाजिक गुणों का विकास किया जा सकता है और उन्हें देश का जिम्मेदार नागरिक बनाया जा सकता है। उन्होंने स्काउटिंग को “सुनागरिकता की पाठशाला” की संज्ञा दी।

शिविर संचालन में सहायक लीडर ट्रेनर चिरंजी लाल शर्मा, भंवर सिंह शेखावत, मनोहर लाल रणवा, दशरथ लाल सैनी, अरुण कुमार सेन, रतन लाल एवं अर्जुन सिंह सांखनिया का भी सक्रिय सहयोग रहा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62