[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

धोड़ीवारा बालाजी मंदिर में कांवड़ियों के लिए सेवा शिविर, भव्य श्रृंगार व भजन संध्या से गूंजा मंदिर परिसर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मुकुंदगढ़राजस्थानराज्य

धोड़ीवारा बालाजी मंदिर में कांवड़ियों के लिए सेवा शिविर, भव्य श्रृंगार व भजन संध्या से गूंजा मंदिर परिसर

धोड़ीवारा बालाजी मंदिर में कांवड़ियों के लिए सेवा शिविर, भव्य श्रृंगार व भजन संध्या से गूंजा मंदिर परिसर

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  रविन्द्र पारीक

मुकुंदगढ़ : सीकर-झुंझुनू रोड स्थित धोड़ीवारा बालाजी मंदिर परिसर में सावन माह के पावन अवसर पर शनिवार को कांवड़ियों के लिए सेवा-सत्कार शिविर का आयोजन किया गया। शिवालय में श्रद्धा और भक्ति से सराबोर माहौल के बीच शिवा क्लब झुंझुनू और स्थानीय भक्तों के सहयोग से लगाए गए शिविर में कांवड़ियों के लिए भोजन, चाय-नाश्ता, दवाइयां और ठहरने की उत्तम व्यवस्था की गई।

मंदिर पुजारी नारायण शर्मा व केदारमल शर्मा ने बताया कि शिव भक्त कार्तिक शर्मा व आयुष सेन ने भोलेनाथ का फूलों से आकर्षक श्रृंगार किया। भजन कलाकार सुभाष शर्मा और अन्य शिव भक्तों ने भक्ति रस में डूबे भजनों की प्रस्तुति दी, जिससे मंदिर परिसर में दिव्यता और श्रद्धा का वातावरण बना रहा।

कांवड़ियों ने जयकारों के साथ शिविर की सराहना की और भोलेनाथ की महाआरती में सहभागिता की। इस अवसर पर उमाशंकर शर्मा, कुलदीप सांखला, मनोज शर्मा, नरेश टेलर, संदीप शर्मा, अमित मीणा, कुलदीप, सतपाल, आकाश, संत कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता सेवा में लगे रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62