[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कारगिल विजय दिवस हमारे देश के वीर जवानों की शौर्यगाथा का प्रतीक : सुराणा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कारगिल विजय दिवस हमारे देश के वीर जवानों की शौर्यगाथा का प्रतीक : सुराणा

जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने कारगिल विजय दिवस पर वीरगति स्मारक पर वीरों को अर्पित की श्रद्धांजलि, एएसपी लोकेन्द्र दादरवाल सहित अधिकारी, जनप्रतिनिधि व नागरिक रहे मौजूद

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने शनिवार को कारगिल विजय दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित वीरगति स्मारक पर पुष्प अर्पित कर सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीरों को श्रद्धाजंलि दी। इस अवसर पर जिला कलक्टर सुराणा ने कहा कि कारगिल विजय दिवस हमारे देश के वीर जवानों की शौर्यगाथा का प्रतीक है। यह दिन हमें न केवल उनके बलिदान को स्मरण करने का अवसर देता है, बल्कि हमें राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को निभाने की प्रेरणा भी देता है।

उन्होंने कहा कि चूरू जिले की धरती वीरता और देशप्रेम की मिसाल रही है। यहां के वीरों ने अपने साहस, राष्ट्रसेवा की भावना और पराक्रम से भारत का गौरव बढ़ाया है। हम हमारे वीरों के बलिदान के प्रति सच्ची श्रद्धा रखते हुए देशप्रेम व भाईचारे के साथ आगे बढ़ें और सामाजिक व राष्ट्रीय उन्नति की ओर अग्रसर हों। कार्यक्रम के अंत में दो मिनट का मौन रखकर कारगिल युद्ध व विभिन्न आॅपरेशन के दौरान सर्वोच्च ​बलिदान देने वाले वीरों को श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान एएसपी लोकेन्द्र दादरवाल, डीवाईएसपी सुनील झाझड़िया, पूर्व जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कैप्टन(नेवी) कंवर दलीप सिंह, ओम सारस्वत, ईसीएचएस प्रभारी कर्नल सुरेन्द्र शर्मा, नरेन्द्र सिंह राठौड़, सुबेदार सुभाषचन्द्र, सुबेदार गुमान सिंह शेखावत, मो याकूब, दलीप कुमार, जगदेव गोयल, महेश कुमार, गोविन्द सिंह, विशाल सिंह, कपिल कुमार सहित नागरिकों ने पुष्प चक्र व पुष्प मालाएं अर्पित कर वीरों को नमन किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet