[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा में महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, पुलिस जुटी घटना की जांच में


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा में महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, पुलिस जुटी घटना की जांच में

चिड़ावा में महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, पुलिस जुटी घटना की जांच में

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : निरंजन सैन

चिड़ावा : चिड़ावा में शुक्रवार को एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला संगीता (सोनू) अपने पति मनोज के साथ पिछले साढ़े छः साल से पीहर में ही रह रही थी। घटना की जानकारी मिलने पर तहसीलदार कमलदीप पूनिया और सीआई आशाराम गुर्जर मौके पर पहुंचे और अपनी निगरानी में शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कर शव महिला की माता को सुपुर्द कर दिया। जिसके बाद महिला के पीहर पक्ष की ओर से पति मनोज की मौजूदगी में तीन साल के बेटे गट्टू ने चिता को मुखाग्नि दी।

मिली जानकारी के अनुसार महिला संगीता पिलानी में यूको बैंक में असिस्टेंट मैनेजर थी। संगीता की शादी साढ़े छह साल पहले पिचानवा गांव निवासी मनोज से शादी हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही परिवार से अनबन होने पर मनोज और संगीता दोनों चिड़ावा आ गए। यहां पर संगीता की मां मुन्नी देवी के साथ दोनों रहने लगे।

पति मनोज ने बताया कि शुक्रवार को सुबह नौ बजे संगीता बैंक जाने के लिए गाड़ी में उसके साथ निकली थीं। इसी दौरान पिलानी रोड पर डीएसपी ऑफिस के पास उनको अचानक उल्टियां आई और फिर वो बेहोश हो गईं। उसे पास के ही निजी अस्पताल लेकर गए। जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद उसका शव चिड़ावा उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में लाया गया। सूचना पर संगीता की मां मुन्नी देवी अस्पताल पहुंची और युवक के गांव से भी बड़ी संख्या में ग्रामीण अस्पताल पहुंचे। महिला के ससुराल पक्ष से ग्रामीणों ने अंतिम संस्कार के लिए शव ससुराल पिचानवा ले जाने की बात कही तो संगीता की मां मुन्नी देवी ने चिड़ावा में ही अंतिम संस्कार करने की बात कही। जिसके बाद पुलिस ने मां मुन्नी देवी को शव सौंप दिया। जिसके बाद शव को घर ले जाकर वहां से श्मशान ले जाकर अंतिम संस्कार किया गया। महिला के तीन वर्षीय पुत्र गट्टू ने चिता को मुखाग्नि दी। इस दौरान महिला का पति मनोज और पीहर पक्ष के लोग मौजूद रहे।

सीआई आशाराम गुर्जर ने बताया कि महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने के मामले में तहसीलदार की मौजूदगी में पुलिस मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया। जिसके बाद शव महिला की माता को सौंपा है। ससुराल पक्ष ने रिपोर्ट दी है। ससुराल पक्ष की ओर से भी अगर कुछ जांच के लिए आएगा तो मामले की निष्पक्षता से जांच की जाएगी। एसडीएम के निर्देशन में जांच होगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet