[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध में हुई बैठक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध में हुई बैठक

स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध में हुई बैठक

खेतडी : खेतडी खेतडी कस्बे के मुख्ये बाजार में स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध में बैठक का आयोजन किया गया । संजय नालपुरिया ने बताया की स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध में आज खेतड़ी शहर के मुख्यस बाजार में रामायण सत्संग चबूतरे पर कस्बे के लोगों ने एक आम मीटिंग का आयोजन किया । बैठक को संबोधित करते हुए व्यापार मंडल उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता ने चेतावनी देते हुए कहा कि यह स्मार्ट मीटर नहीं बल्कि जेब कटर है हम सरकार से अनुरोध करते हैं कि स्मार्ट मीटर के नाम पर आम जनता को परेशान नहीं किया जावे । उनकी जेब पर अतिरिक्त बोझ नहीं डाला जाए । अगर फिर भी प्रशासन नहीं माना तो हम आंदोलन को तेज करके खेतड़ी बाजार को बंद करने की कार्रवाई करेंगे । इसके अलावा पार्षद हर्मेंद्र चनानिया एवं राजेश सांखला ने कहा कि पहले से लगे हमारे विद्युत मीटर सही है इसलिए कस्बे में एक भी स्मार्ट मीटर नहीं लगने दिया जाएगा। क्योंकि स्मार्ट मीटर में कई तकनीकी खामियां हैं । इसमें रीडिंग अधिक निकालने, बिल अधिक आने, रिचार्ज के अलावा अन्य कई समस्याओं का सामना आमजन को करना पड़ेगा । यह मीटर गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों पर वित्तीय भार को बढ़ावा देने वाला हैं । अतः खेतड़ी का आम जन यह स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध करता है । बैठक के बाद ग्रामीणो के द्वारा मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विद्युत विभाग के सहायक अभियंता के नाम से खेतड़ी उपखंड अधिकारी को ज्ञापन दिया गया । ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन को चेताया भी गया की अगर विभाग का कोई भी अधिकारी या कर्मचारी जबरदस्ती किसी भी आमजन के घर या दुकान पर मीटर लगाने आता है तो उस समय उस अधिकारी या कर्मचारी के साथ अगर कोई भी अप्रिय घटना घट जाएगी तो उसका जिम्मेदार प्रशासन होगा । ज्ञापन देने वालों में पार्षद हर्मेंद्र चनानिया, राजेश सांखला, व्यापार मंडल उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता, राजकुमार सैनी, जयप्रकाश शर्मा, विनोद कुमार, राधेश्याम शर्मा, भवानी शंकर शर्मा, लालाराम, सुंदर मेहरड़ा, नागरमल सैनी, अशोक कुमार सहित दर्जनों लोग शामिल थे ।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad