[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

स्काउट कार्यालय में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

स्काउट कार्यालय में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

स्काउट कार्यालय में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय झुंझुनूं के तत्वावधान में क्वालिटी कंट्रोल सार्वजनिक निर्माण विभाग की एक्सईएन केसर जाटव के मुख्य आतिथ्य एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग सहायक अभियंता नितिक्षा वर्मा के नेतृत्व में सुरक्षित सड़क मार्ग (सुसमा) कार्यक्रम आयोजित किया गया।

सी.ओ. स्काउट महेश कालावत ने बताया कि इस अवसर पर क्वालिटी कंट्रोल की केशर जाटव ने बताया कि सुरक्षित सड़क मार्ग अभियान के अंतर्गत जिले भर के कॉलेज विद्यार्थियों एवं स्काउट गाइड्स, रोवर्स रेंजर्स को सड़क सुरक्षा जागरूकता हेतु प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिसके अंतर्गत सुरक्षित सड़क, सेंट्रल लाइन, सुचारू सुविधा युक्त सड़क, सुंदर सड़क, सड़क सुरक्षा चिन्ह, डिवाइडर, प्रॉपर पौधारोपण जैसी नॉर्म्स के अनुसार 7 किलोमीटर सड़क को तैयार किया जाएगा एवं 10 सितंबर को जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर उपस्थित स्काउट्स को पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से सड़क सुरक्षा की विभिन्न जानकारी प्रदान की गई।

इस अवसर पर सी.ओ. गाइड सुभीता महला ने सभी का आभार प्रकट किया तथा कार्यक्रम में स्काउट गाइड के शिक्षकों सहित विभिन्न विद्यालयों के 320 स्काउट्स एवं स्काउट प्रभारी रामदेव सिंह गढ़वाल, धर्मपाल सिंह, विक्की कुमार, मान महेंद्र सिंह भाटी, विजेता कुमारी, मनोज कुमार, जीताराम, मुन्ना राजोरा, रतनलाल, हिम्मत सिंह, महेंद्र कुमार, जयपाल, बंसीलाल, कुलदीप ,अमरचंद सहितअन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22