[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

तेजस्वी चौधरी को  मिला स्वर्ण पदक, झुंझुनूं पहुंचने पर हुआ शानदार स्वागत ….


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

तेजस्वी चौधरी को  मिला स्वर्ण पदक, झुंझुनूं पहुंचने पर हुआ शानदार स्वागत ….

तेजस्वी चौधरी को  मिला स्वर्ण पदक, झुंझुनूं पहुंचने पर हुआ शानदार स्वागत ....

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : राजस्थान ताइक्वांडो द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता पीवी वर्ग अर्थात 8 वर्ष से कम उम्र , के अंडर 30 भार वर्ग में तेजस्वी चौधरी ने स्वर्ण पदक जीतकर  ऐतिहासिक सफलता अर्जित की है। उक्त राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 18 से 20 जुलाई को सरकारी स्टेडियम  भरतपुर में संपन्न हुई, जिसमें झुंझुनूं  ने सामूहिक रूप से राज्य में तीसरा स्थान प्राप्त किया। झुंझुनूं पहुंचने पर तेजस्वी चौधरी का शानदार सम्मान करते हुए परिजनों ने इस गोल्ड मेडल को विकास यात्रा के सफर में मील का पत्थर बताया।

इस अवसर पर तेजस्वी के नाना मूलचंद झाझड़िया, शारदा देवी,  प्रतिभा,  संदीप गोदारा, प्रकृति, डॉ आदित्य झाझड़िया, नितिन काजला, डॉ रामस्वरूप जाखड़, भारत सैनी, दीपक, विकास, आयुष, राजेश, विपिन,  महेश चौधरी,  योगी स्टेडियम झुंझुनूं  के कोच सुभाष योगी, संगीता योगी, टीम कोच जगदीप बराला, मोहित ने इस स्वर्णिम जीत के लिए तेजस्वी चौधरी को बधाई व उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी ।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22