[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पुलिस टीम पर जानलेवा हमलें में मुख्य आरोपी आसावाली ढ़ाणी शाहपुरा निवासी दीपक उर्फ धोलु जाट को किया गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

पुलिस टीम पर जानलेवा हमलें में मुख्य आरोपी आसावाली ढ़ाणी शाहपुरा निवासी दीपक उर्फ धोलु जाट को किया गिरफ्तार

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर थाना पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम पर जानलेवा हमले करने व सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मुख्य आरोपी को अहमदाबाद से गिरफ्तार किया है। डालावाली ढाणी में पुलिस टीम पर जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी दीपक उर्फ धोलू जाट को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिछले तीन माह से गुजरात के अहमदाबाद में फरारी काट रहा था। डिप्टी एसपी उमेश गुप्ता के निर्देशन में श्रीमाधोपुर थानाधिकारी विजय सिंह ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोचा।

उल्लेखनीय है कि 2 अप्रैल 2025 को डालावाली ढाणी में पुलिसकर्मी जब एक आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंचे थे, तब ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों को बंधक बना लिया था और मौके पर पहुंचे अतिरिक्त पुलिस जाप्ते पर हमला कर दिया था। इस दौरान सार्वजनिक संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया गया था। हमले में अजीतगढ़ थानाधिकारी मुकेश सेपट, खंडेला थानाधिकारी इंद्रप्रकाश यादव सहित 14 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।पुलिस अब तक इस प्रकरण में कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपी दीपक उर्फ धोलू पूरे घटनाक्रम का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। मामले की जांच श्रीमाधोपुर थानाधिकारी विजय सिंह द्वारा की जा रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89