[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शाहपुरा में टीबड़ा हॉस्पिटल की ओर से निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

शाहपुरा में टीबड़ा हॉस्पिटल की ओर से निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

शाहपुरा में टीबड़ा हॉस्पिटल की ओर से निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका

शाहपुरा : क्षेत्र के नागरिकों की स्वास्थ्य सुविधा को ध्यान में रखते हुए टीबड़ा हॉस्पिटल, बसन्त विहार, सीकर की ओर से 20 जुलाई 2025 को सेठ जगन्नाथ काबरा राजकीय विद्यालय, शाहपुरा में एक निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में सरपंच हरफूलसिंह चौधरी व अन्य गणमान्य नागरिकों ने व्यवस्थाएं संभालीं। डॉ० रमाकांत टीबड़ा, डॉ० विपिन महला व उनकी टीम ने शिविर में सेवाएं प्रदान की।

शिविर में बीपी, शुगर, श्वास और अन्य सामान्य तकलीफों की जांच की गई तथा फिजिशियन की देखरेख में मौके पर ही ईलाज प्रदान किया गया। इसके अलावा, घुटनों के दर्द, स्लिप डिस्क, कमर दर्द एवं गर्दन दर्द से पीड़ित मरीजों की भी विशेषज्ञ डॉक्टरों ने जांच की। चयनित मरीजों के घुटना प्रत्यारोपण, कूल्हा प्रत्यारोपण और रीढ की हड्डी के ऑपरेशन टीबड़ा हॉस्पिटल, बसंत विहार, सीकर में निःशुल्क किए जाएंगे, जिससे जरूरतमंद मरीजों को अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधा मिल सके।

इस अवसर पर अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर डॉ. रमाकांत टीबड़ा ने बताया कि शिविर का उद्देश्य ग्रामीण अंचल के अधिक से अधिक लोगों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। शिविर में लगभग 200 से अधिक मरीजों की जांच की गई एवं जरूरतमंदों को निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। स्थानीय लोगों ने अस्पताल प्रशासन एवं शिविर आयोजकों की इस पहल की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे शिविर लगाने का आग्रह किया।

अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि आगे भी समय-समय पर इस तरह के निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि समाज के कमजोर वर्गों को भी बेहतर इलाज मिल सके।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89