[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं-खेतड़ी : रामकृष्ण मिशन आश्रम में फागोत्सव का आयोजन:कलाकारों ने भजनों की दी प्रस्तुति, एक दूसरे को गुलाल लगाकर दी शुभकामनाएं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं-खेतड़ी : रामकृष्ण मिशन आश्रम में फागोत्सव का आयोजन:कलाकारों ने भजनों की दी प्रस्तुति, एक दूसरे को गुलाल लगाकर दी शुभकामनाएं

रामकृष्ण मिशन आश्रम में फागोत्सव का आयोजन:कलाकारों ने भजनों की दी प्रस्तुति, एक दूसरे को गुलाल लगाकर दी शुभकामनाएं

झुंझुनूं-खेतड़ी : खेतड़ी कस्बे के रामकृष्ण मिशन आश्रम स्थित अजीत विवेक राष्ट्रीय संग्रहालय परिसर के ओपन थिएटर में दो दिवसीस फागोत्सव का आयोजन किया गया। मिशन के कार्यकर्ताओं की ओर से मनाए गए फागोत्सव में बेलूर मठ के उपाध्यक्ष स्वामी सुहितानंद महाराज ने मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वामी सुहितानंद महाराज ने कहा कि रंगों का त्योहार देश और प्रदेश में आपसी भाईचारे की भावना को बढ़ावा देता है। अलग-अलग रंगों का अपना एक अलग महत्व होता है, उसी के अनुरूप मनुष्य के जीवन में अनेक धारणाएं आती हैं। प्रत्येक व्यक्ति को शुद्ध विचारों के साथ आगे बढ़ना चाहिए। देश की प्रगति में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए। प्रत्येक व्यक्ति के शिक्षित होने से ही समाज के विकास को बढ़ावा भी मिलता है। वही एक दूसरे को ज्ञान का अनुसरण करने से ज्ञान का प्रसार भी होता है।

धार्मिक और संस्कृति के अनुसार देश में अलग-अलग धर्मों के लोगों द्वारा अपने अलग-अलग त्योहार मनाए जाते हैं। प्रत्येक धर्म की अपने त्योहार को लेकर अलग मान्यताएं होती है। उन्हीं के अनुरूप वह अपने त्योहार खुशियों से मनाते है। स्वामी विवेकानंद ने शिकागो धर्म सम्मेलन में ओजस्वी भाषण देकर सनातन धर्म का परचम लहराया था, जिन्हें आज भी देश की ओर से याद किया जाता है। ऐसे में युवाओं को भी स्वामी विवेकानंद के जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए। आश्रम के श्रद्धालुओं ने एक दूसरे के गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इस दौरान पर लोक गायक कन्हैया लाल सैनी एंड पार्टी के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी।

इस मौके पर मिशन सचिव स्वामी आत्मनिष्ठानंद महाराज, स्वामी योगयुक्तानंद, स्वामी प्रशांतानंद, स्वामी मातृ स्वरूपानंद, स्वामी हरिहरानंद, स्वामी दयासरानंद, स्वामी मुरारीसानंद, डॉ. भंवरलाल शास्त्री, पवन पालीवाल, बख्शी राम सोनगरा, गोपाल राम सैनी, किशोर शर्मा, पप्पू सोनी, विजय गोयल, महेंद्र गुप्ता, पृथ्वी राज वर्मा, बसंत लाल जैदिया, शिवराम सैनी, संदीप सैनी, हरमेन्द्र सैनी समेत अनेक लोग मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet